प्रान्तीय कार्य समिति की बैठक

प्रान्तीय कार्य समिति की बैठक
Share

प्रान्तीय कार्य समिति की बैठक, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश (पंजी0) की प्रदेश कार्य समिति की बैठक  प्रान्तीय अध्यक्ष लोकेश कुमार की अध्यक्षता में दि-पर्ल, लग्जरी बैकट हॉल, आर.टी.ओ. ऑफिस के सामने, बदायूॅ में सम्पन्न हुई। संचालन प्रदेश युवा अध्यक्ष  नवनीत कुमार गुप्ता  व प्रदेश संयुक्त महामन्त्री  मनोज अग्रवाल (हाथरस) ने बैठक का संचालन किया। बैठक में व्यापारी समस्याओं व संगठन को ऊचाइयों तक पहुॅचाने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रदेश भर से 40 से अधिक जिलो के 175 व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रदेश संयुक्त महामन्त्री  मनोज अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मण्डल को  प्रत्येक नगर पालिका, नगर पंचायत व कस्बों तक पहुॅचाना आवश्यक है। प्रान्तीय संरक्षक व वरिष्ठ उपाध्यक्ष  चुन्नीलाल गुप्ता ने अपने सदस्यता  को आवश्यक है। बैठक में प्रदीप गंगा को अलीगढ़ जिले का जिलाअध्यक्ष व प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नरेन्द्र शर्मा, जिला अध्यक्ष, फिरोजाबाद ने  सील बन्द आइटम के सैम्पिल फेल आने पर निर्माता कम्पनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही। नरेश पाण्डेय ने व्यापारी सेना के गठन पर जोर देते दिया। सर्वेश गुप्ता कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बदायूॅ को प्रान्तीय संगठन मन्त्री नियुक्त किया गया। मनोज कौशल जिला अध्यक्ष, फरूक्खाबाद व प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कच्चे तम्बाकू पर 5 प्रतिशत जी.एस.टी. है तथा तैयार तम्बाकू पर 28 प्रतिशत जी.एस.टी. है।  केन्द्रीय वित को पत्र लिखकर व समय लेकर जी.एस.टी. की दरों को एक कराया जाये। संजय गुप्ता नगर अध्यक्ष, कायमगंज व प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि 1 जनवरी को फरूखाबाद  का सम्मेलन कायमगंज में आयोजित किया जायेगा।  दीपू गर्ग, जिला अध्यक्ष, बुलन्दशहर ने सैम्पलिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न की बात कही।  गाजियाबाद के जिला महामन्त्री व प्रदेश संगठन मन्त्री सुधीर गर्ग मित्तल ने बिजली विभाग द्वारा वसूला जा रहा मिनिमम चार्ज को समाप्त कराने के लिए आन्दोलन करने की मॉग की।  नीरज जैन, जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर ने साप्ताहिक बन्दी के विषय को उठाते हुए कहा कि शॉपिंग मॉल व ऑनलाइन शॉपिंग सातों दिन खुले हैं। व्यापारी की दुकान साप्ताहिक बन्दी के नाम पर साल भर में 52 दिन बन्द रहती है। इसरार सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा व जिला महामन्त्री, मेरठ ने  गॉव स्तर तक व्यापार मण्डल का गठन पर बल दिया। जहांगीर अध्यक्ष सहसवान जिला बदायूॅ ने कहा कि पीडब्लूडी उत्पीड़न कर रही है। नवनीत गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष युवा ने कहा कि  सोनू वर्मा के पुत्र लव वर्मा को पुलिस ने झूठे मुकदमों में फंसाने का काम किया है। आकाश दीप जैन जिला महामन्त्री, इटावा ने भी संबोधित किया।  प्रान्तीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने  व्यापारी एम.एल.सी. की सीट का गठन की मांग की।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *