दो हजार भाजपाई पहुंचे दिल्ली

दो हजार भाजपाई पहुंचे दिल्ली
Share

दो हजार भाजपाई पहुंचे दिल्ली,

मेरठ/ दिल्ली में सरकार बनने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब दो हजार भाजपाई गुरूवार की सुबह यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ता भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज के नेतृत्व में बसों व निजी वाहनों से रवाना हुए। प्रवक्ता अमित शर्मा ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे काशी टोल प्लाजा पर एक मॉनिटरिंग कैंप स्थापित किया गया। इस कैंप से कार्यकतार्ओं के दल को दिल्ली रवाना करने की व्यवस्थाओं की निगरानी की गई।
महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने दो हजार कार्यकतार्ओं को ले जा रही बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए रवाना किया। इस ऐतिहासिक क्षण में कार्यकतार्ओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। सभी बसों को भारतीय जनता पार्टी के झंडों से सजाया गया था। यहां से इतनी बड़ी संख्या में कार्यकतार्ओं का दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेना एक गौरवशाली क्षण था। 27 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकतार्ओं में उत्सव जैसा माहौल था। इसमें महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता,दिल्ली में होने वाले ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने के लिए हर कार्यकर्ता उत्साहित था और इस ऐतिहासिक क्षण को अपनी आंखों से देखने के लिए सभी ने जोश और उल्लास के साथ यात्रा की।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *