दीनी व दुनियावी दोनों तामिल जरूरी

दीनी व दुनियावी दोनों तामिल जरूरी
Share

दीनी व दुनियावी दोनों तामिल जरूरी, मेरठ/ उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डा. इफ्तिकार अहमद जावेद ने शनिवार को मदरसा दारूल उलूम अरेबिक कॉलेज का निरीक्षण किया। इस मौके पर शहर काजी डाÞ जैनुस्साजिद्दीन, सरबजीत सिंह कपूर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रूहेल आजम, मौलाना अफजाल नकवी प्रधानाचार्य मनसबिया अरेबिक कॉलेज एवं मौलाना शम्स कादरी प्रधानाचार्य मदरसा इस्लामी अरबी अन्दर कोट आदि उपस्थित रहे। डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद का स्वागत नात पढकर स्वागत किया गया। सरबजीत सिंह कपूर डा. जावेद को ‘मेरा मेरठ – मेरी नौचंदी’ पुस्तक भेंट की।
मदरसा परिषद अध्यक्ष ने छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस्लाम धर्म में शिक्षा के महत्व को इंगित किया और विपरीत परिस्थिति में भी शिक्षा अर्जित करने हेतु जागरूक किया। दीनी शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा का महत्व बताते हुए दोनों को ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का भी यही सपना है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *