यदुवंशी व ऋतुराज ने चलाया सदस्यता अभियान

यदुवंशी व ऋतुराज ने चलाया सदस्यता अभियान
Share

यदुवंशी व ऋतुराज ने चलाया सदस्यता अभियानE, मेरठ /  भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के अंतर्गत शनिवार को प्रदेश महामंत्री सुभाष यधुवंशी ने मुल्तान नगर मंडल में व महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने ब्राह्मपुरी मण्डल में सदस्यता अभियान चलाया। वरिष्ठ नेताओं ने घर-घर जाकर लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्हें भाजपा की नीतियों और योजनाओं से अवगत कराया, और पार्टी का सदस्य बनाया। उन्होंने लोगों को मिस कॉल के माध्यम से भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया। सुभाष यद्धुवंशी ने कहा इस अभियान का उद्देश्य न केवल पार्टी की सदस्यता संख्या को बढ़ाना था, बल्कि लोगों को भाजपा के सिद्धांतों और लक्ष्यों से जोड़ना भी था, ताकि आने वाले समय में भाजपा और अधिक मजबूत और सशक्त बन सके। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी मण्डल अध्यक्ष अमित तोमर अरविंद अरोड़ा सहित मण्डल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *