भाजपा नेताओं ने नहीं की बारिश की परवाह

भाजपा नेताओं ने नहीं की बारिश की परवाह
Share

भाजपा नेताओं ने नहीं की बारिश की परवाह,  मेरठ में सदस्यता अभियान में लगे भाजपा नेताओं ने बारिश में भी सदस्यता अभियान चलाया। बारिश की परवाह नहीं की। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सेवा पखवाड़े के तहत मोहन पुरी में बूथ संख्या 340-341 पर सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दोनों बूथों के कार्यकतार्ओं की बैठक ली और सदस्य बनाने की संख्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमें सभी वर्गों के सदस्य बनाने हैं, खासकर महिलाओं और युवाओं को अधिक सदस्यता दिलाने पर जोर देना है। हम इसे संगठन पर्व के रूप में माना रहे हैं। शहर भाजपा के अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने बताया कि पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर कितनी गंभीर है, यह इस बात से पता चलता है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री इस अभियान के लिए हमारे बीच में हैं और इतनी भारी बारिश में हाथों में छाता लेकर सदस्य बना रहे हैं। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष बलराज गुप्ता, मंडल महामंत्री विकास मित्तल, विवेक वाजपेयी, अनुराग विश्नोई मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता अमित शर्मा व सौरभ गौड़ उपस्थित रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष कराया समाधान


विगत दिवस विधानसभा किठौर के गढ़ रोड स्थित गांव नगली किठौर में किसानों एवं गांव के लोगों ने नेशनल हाईवे पर एक कट की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। इस धरने को समाप्त करने को जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने प्रशासन से किसानों की मांग के अनुरूप कट की स्वीकृति प्राप्त हुई।
इस अवसर पर रोबिन गुर्जर (जिला मंत्री, सांसद प्रतिनिधि), अमित कसाना (जिला पंचायत सदस्य), गोपाल प्रधान (जिला पंचायत सदस्य), ऋषि त्यागी (जिला पंचायत सदस्य), दुष्यंत तोमर (जिला पंचायत सदस्य), मोहित मलिक (मंडल अध्यक्ष, रजपुरा), ग्राम प्रधान, एवं सभी सम्मानित ग्रामवासी और किसान उपस्थित रहे।
राहुल गांधी के बयान की निंदा

मेरठ। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ओबीसी के आरक्षण समाप्त करने के बयान पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मेयर कैंप कार्यालय पर बुलायी गयी प्रेस महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि राहुल गांधी का बयान स्वीकार्य नहीं। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा राज्यसभा सांसद तथा पार्लियामेंट बोर्ड के सदस्य डॉ. के. लक्ष्मण ने राहुल गांधी के बयान की घोर निंदा की। सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि 26 सितंबर को राहुल गांधी के आवास को घेरने के लिए हजारों की संख्या में लोगों के साथ जाएंगे, जिसमें मेरठ से भी सैकड़ों लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया, मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष हरवीर पाल, वरिष्ठ नेता चरण सिंह लिसाड़ी, महानगर उपाध्यक्ष दीपेन्द्र चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री जिÞला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *