शारदा ने दिलायी भाजपा की सदस्यता

शारदा ने दिलायी भाजपा की सदस्यता
Share

शारदा ने दिलायी भाजपा की सदस्यता, मेरठ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनित अग्रवाल शारदा ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन करते हुए अपने बूथ नंबर 49 में घर-घर जाकर सदस्य बनाएं। उन्होंने नवीन मंडी दिल्ली रोड पर दुकान,दुकान जाकर व्यापारियों को आॅनलाइन मोबाइल से सदस्यता कराई। नवीन मंडी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के कार्यालय पर विनीत शारदा कहा कि जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ सदस्यता अभियान को बड़े जोर सौर चला रहा है। व्यापार प्रकोष्ठ ने उत्तर प्रदेश में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के हर जिÞले में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने दुकान दुकान जाकर सदस्य बनाने का काम कर रहा है।
इस मौके पर शारदा ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हर दुकान व प्रतिष्ठान पर नाम का बोर्ड लगाने के आदेश का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब कोई भी रहीम या अब्दुल अपनी दुकान पर हिंदू नाम राम या कृष्ण नाम रख कर जनता को अब यह लोग धोखा नहीं दे पाएगा। हमारा साफ कहना है अपनी दुकान अपने नाम से चलायों ,जनता को धोखा देने का काम बंद होना चाहिए।
विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को चेतावनी देता हूँ बेमतलब मिलावट के नाम पर व्यापारियों का शोषण नहीं होना चाहिए। देश एवं प्रदेश में राम राज्य है। अमन चैन से व्यापार चल रहा ह,ै साफ सड़के, हाईवे , बिजली, पानी सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट बन रहे हैं। सपा सरकार में लूट मार ,रंगदारी हफ़्ता बसूली व्यापारियों की लगातार हत्या से प्रदेश जल रहा था। यूपी में योगी सरकार में अमन चैन शांति है। देश विदेश का उद्यमी व्यापारी प्रदेश में निवेश कर रहा है। देश पीएम मोदी व प्रदेश सीएम योगी के नेतृत्व में में विकास कर रहा है। कांग्रेस एवं सपा के पेट में मरोड़ हो रही है। समाजवादी पार्टी के लोगों में औरंगजेब गौरी की आत्मा आ गई है अब देश की जनता औरंगजेब वाली मानसिकता वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं करेगी, देश रामराज से ही चलेगा। विनीत अग्रवाल शारदा के साथ मलियाना मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति, महामंत्री कमल कुमार, पार्षद वार्ड 11 के नरेश कश्यप, अरुण कुमार, सुरेंद्र चौहान, दीपक वर्मा पार्षद, राजीव मित्तल टोनी आदि मौजूद रहे।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *