अपना दल एस की कार्यकारिणी का एलान

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

अपना दल (एस) की जिला कार्यकारिणी घोषित, 2027 चुनाव पर फोकस, चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है पार्टी

मेरठ।अपना दल (एस) की जिला कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को सर्किट हाउस एनेक्सी में आयोजित बैठक के दौरान की गई। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार ने जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का ऐलान किया गया। जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महासचिव, जिला सचिव सहित कई कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह विस्तार किया गया है। बैठक में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रणनीति पर भी चर्चा की गई।

संगठन बनेगा सशक्त

जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को इतना सशक्त बनाया जाएगा कि पार्टी मजबूती के साथ अपनी दावेदारी पेश कर सके। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा गया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाएं और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सक्रिय एवं प्राथमिक सदस्य बनाएं। पार्टी नेतृत्व ने इसे ‘युद्ध स्तरÓ पर चलाने का आह्वान किया। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अलका पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कार्यकारिणी

कार्यकारिणी में सुनील गुप्ता – जिला अध्यक्ष, मुनीश पटेल – जिला उपाध्यक्ष, बलराम चौधरी – जिला उपाध्यक्ष, मनोज बंसल – जिला उपाध्यक्ष, शिवकुमार शर्मा – जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, गौरव पटेल – जिला महासचिव, चतरसेन – जिला महासचिव, प्रणव गोयल – जिला महासचिव, नवनीत गुप्ता – जिला महासचिव, जिला सचिव, यामीन खान – जिला सचिव, विशाल वर्मा – जिला सचिव, मोहित गुप्ता – जिला सचिव, प्रतीक गोयल – जिला सचिव, पंकज वर्मा – जिला सचिव, श्रीमती बबीता देवी – जिला सचिव, जिला मीडिया सचिव, सचिन कुमार गुप्ता – जिला मीडिया सचिव, ओमकार गुप्ता – जिला मीडिया सचिव, जिला कार्यकारिणी सदस्यों में कुलदीप ठाकुर, राजीव तोमर, जय किशन कर्णवाल, आदेश कुमार, सनी कश्यप, मुकेश जैन, शेखर नागर, अभय मित्तल, दिलशाद सैफी शामिल हैं। इनके अलावा शुएब आलम जुबेरी जिला अध्यक्ष विधि मंच, नवीन गोयल जिला अध्यक्ष आइटी मंच, नितिन पटेल जिला अध्यक्ष युवा मंच, सुमित गुप्ता जिलाध्यक्ष व्यापार मंच, डा. विक्रांत वर्मा जिलाध्यक्ष चिकित्सा मंच, चौधरी संजीव किसान मंच शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्षों में फौलाद कुरैशी दक्षिण विधानसभा, दिलशाद अंसारी मेरठ शहर विधानसभा, नरेश कश्यप सिवाल खास विधानसभा शामिल हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *