छेड़खानी के डर से छोड़ा स्कूल

छेड़खानी के डर से छोड़ा स्कूल
Share

छेड़खानी के डर से छोड़ा स्कूल,

छेड़खानी ही नहीं करता था, रास्ते में पैसे भी लेता था छीन
मेरठ/ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करने वाला सिस्टम बेटियों को ही सुरक्षा नहीं दे पा रहा है। शोहदे के खौफ के चलते लिसाड़ीगेट इलाके में एक बेटी से स्कूल जाना छोड़ दिया। उसकी पढ़ाई छूट गयी पढ़ लिखकर जिंदगी में कुछ बनने की हसरत धरी की धरी रह गयी। पीड़िता की मानें तो शोहदा अक्सर स्कूुल के रास्ते उसको पकड़ लेता। छेड़खानी करता। उसके पैसे तक छीन लेता। तंग आकर आखिरकार उसने स्कूल ही जाना छोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट इलाके में रहने वाली एक युवती का पड़ौस में रहने वाले छेड़खानी करने व धमाकी देने वाले युवक ने जिंदगी तवाह कर दी हैं। आरोप है कि वह छात्रा के साथ लगातार छेड़छाड़ करता था। वह काफी अरसे से उसको परेशान कर रहा था। छात्रा आरोपी के साथ सख्ती से भी पेश आयी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उल्टे आरोपी ज्याद परेशान करने लगा। उसकी हरकतों से घर से निकलना दुश्वार हो हो गया। नौबत यहां तक आ गयी कि अब तो छात्रा शोहदे के खौफ के चलते घर से निकलते हुए भी डरने लगी। कुछ समय से छेड़खानी करने वाला छात्रा से उसके पैसे भी छीन लेता था। इससे से परेशान होकर उसने स्कूल जाना तक बंद कर दिया।
परिजनों को जब पूरे मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी के घर जाकर शिकायत की। इससे नाराज होकर आरोपी ने छात्रा के घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की। छात्रा और उसके परिवार ने शुक्रवार देर रात थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शोहदा घर से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
घटना ने स्थानीय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *