आबूलेन पर रामचंद्र सहाय की दुकान में आग,
मेरठ/ सदर बाजार थाना के आबूलेन स्थित रामचंद्र सहाय की दुकान में शनिवार रात करीब 11 बजे अचानक शार्ट सर्किट से भयंकर आग लग गयी। गनीमत यह रही है कि दुकान के बेसमेंट में रखे हुए एलपीजी के कामर्शियल सिलेंडर खाली थे। यदि कोई भरा सिलेंडर होता और फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग की जानकारी सबसे पहले पड़ौसी को हुई। उन्होंने सरदार राजबीर सिंह को इसकी जानकारी दी। उन्होंने रामचंद्र सहाय प्रतिष्ठान के स्वामी सुनील को जानकारी दी और साथ ही डायल 112 पर भी काल किया। सूचना पर तत्काल दमकम की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। सुनील गुप्ता भी उनके दोनों पुत्र दीपक व वरुण तथा परिवार की कई महिला सदस्य भी वहां पहुंच गयीं। प्रतिष्ठान में लगी आग को देखकर सुनील बेहद घबरा गए। वहा मौके पर गश खाकर गिर पडेÞ। लोगों ने उन्हें संभाला। वहीं दूसरी ओर आधे घंटे तक लगी रही आग पर दमकल कर्मियों ने जब तक काबू पाया तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग की सूचना पर मौके पर सरदार राजबीर सिंह के अलावा जीतू नागपाल, कुलवीन्द्र करनैल, आदिल कुरैशी, पन्नू सरदार व सुनील दुआ आदि कई लोग पहुंच गए थे।