फ्लावर शो में पौधों की ली जानकारी

फ्लावर शो में पौधों की ली जानकारी
Share

फ्लावर शो में पौधों की ली जानकारी,

-फ्लावर शो शिक्षा, प्रशिक्षण और शहर को जीवंत रखने का माध्यम – रमा त्यागी-

गाजियाबाद। महानगर में आयोजित फ्लॉवर शो में स्कूली छात्र तरह तरह के पौधो की जानकारी हासिल कर रहे हैं। होर्टीकल्चर फ्लोरी कल्चर सोसाइटी की चेयर पर्सन रमा त्यागी ने भी फ्लॉवर शो की प्रशंसा करते हुए इसे शहर को जीवंत रखने का माध्यम बताया।  बता दें कि 28 फरवरी को जिलाधिकारी ने फ्लॉवर शो का उदघाटन किया था। इसके बाद फ्लावर शो में सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताए प्रारम्भ हो गई हैं। इस कार्यक्रम में बच्चे व व्यस्क सभी मिलकर प्रदूषण कम करने वाले पौधो की विशेषता जान रहे हैं।  महिलाएं हाइड्रोफोनिक प्लांट और ओर्गेनिक की तकनीक जान रही हैं। नर्सरी के लोग हेंगिंग गार्डन और मेडिसनल प्लांट की किस्मों को जान रहे हैं।अलग-अलग संस्थानो के प्रतिनिधि लैंड स्केपिंग और कंटूर की बारीकियों को समझ रहे हैं। होर्टी कल्चर और फ्लोरी कल्चर सोसाइटी की चेयरपर्सन रमा त्यागी ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से फ्लॉवर शो का आयोजन लैंड क्राफ्ट की गोल्फ लिंक सोसाइटी में किया जा रहा है। हम फूलो, पौधो, मिट्टी, रंगोली, पत्तियाँ, घास, चूना आदि से बता रहे है कि राम कहाँ कहाँ से होकर गए और समुन्द्र मंथन क्यों हुआ था।  वहीं लैंड क्राफ्ट के डेवलपर ललित जायसवाल द्वारा चटकारे का आयोजन किया। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का जिला होर्टी कल्चर ऑफिसर निधि सिंह, बोन्ज़ाइ एक्सपर्ट जयपाल, जैविक खेती के जानकर डॉ वीर पांडे, कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ लक्ष्मी कान्त ने बतौर जज मूल्यांकन किया और 71 प्रतिभागियो को प्रथम पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। शनिवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने भी फ्लोवर शो का निरीक्षण कर जमकर प्रशंसा की।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *