एनसीसी कैडेटस की पोस्टर प्रतियोगिता

Share

एनसीसी कैडेटस की पोस्टर प्रतियोगिता, शामली। शहर के राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेटो द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कैडेटो ने पोस्टर एवं जल रंगो से पर्यावरण की रक्षा करने एवं पृथ्वी को बचाने से सम्बंधित पोस्टर बनाकर लोगों को जागरूक किया। शोभित वालिया की रिपोट पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने कैडेटो को जानकारी देते हुए बताया कि पृथ्वी दिवस का वार्षिक आयोजन 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडेट अक्षय कुमार, द्वितीय स्थान कैडेट आशु कुमार एवं तृतीय स्थान कैडेट श्रवण कुमार को मिला। कार्यक्रम में पुष्पेन्द्र कुमार, सुधीर निर्वाल, रविंद्र कुमार, दिनेश कुमार, निखिल कुमार आदि मौजूद रहे।

सेंट आरसी में पोस्टर प्रतियोगिता

शामली। शहर के सेंट आरसी स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओ ने बढचढकर हिस्सा लिया। पूर्व चैयरमेन अरविन्द संगल ने कहा कि हमारी यह पृथ्वी सभी प्राणियों जीव जंतुओं वनस्पति आदि के लिए आधार बन कर जीवन और भरण पोषण का बहन करती चली आ रही है।  प्रधानाचार्य मीनू संगल ने बच्चो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मात्र 1 दिन पृथ्वी दिवस के रूप में मना कर हम प्रकृति को बर्बाद होने से नहीं रोक सकते हैं। इसके लिए हमें बड़े बदलाव लाने की आवश्यकता है। पृथ्वी दिवस प्रतियोगिता का संचालन संचिता वर्मा द्वारा किया गया। भास्कर मित्तल, तक्ष कांबोज, तन्मय कांबोज, सांवी तरार, सीरत अरोरा, सानवी सरोहा, विधि बंसल, आरव मेहरोत्रा, अर्णव मेहरोत्रा, अपेक्षा शर्मा, दक्ष प्रजापति, इशिता राणा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य मीनू संगल, एजुकेशनल डायरेक्टर आदित्य कुमार, स्कूल डायरेक्टर भारत संगल, उप प्रधानाचार्य आरपीएस मलिक, संचिता वर्मा, अभिषेक वर्मा, सुरक्षा, निशा शर्मा, शालिनी गर्ग, अंजू मलिक, अंजू पंवार, अनीता शर्मा, भावना शर्मा, प्रतिभा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *