मुस्लिम युवक ने हिन्दू धर्म अपनाकर किन्नर से लिए सात फेरे, हिमाचल प्रदेश में होटल चलाता है मवाना का युवक
लड़कियाें से ज्यादा खूबसूरत दिखे इसके लिए मोटी रकम खर्च कराई प्लास्टिक सर्जरी
दुनिया में किन्नरों का खासकर सुंदर किन्नरों का जिन्हें दुनिया ने ब्यूटी का खिताब दिया है उनकी अलग ही दुनिया है। किन्नराें की सुंदरता के चलते उनके चाहने वालों की भी बड़ी संख्या है। आदि काल से आज तक किन्नरों को लेकर तमाम कहानियां सुनने में आती हैं। महाभारत से लेकर तमाम काल में किन्नरों का जिक्र मिलता है, यह आज भी जारी है। यूपी के मेरठ जिला के कस्बा मवाना में एक ऐसा ही कारनामा सामने आया है।यहां के एक किन्नर की आसपास के पूरे इलाके में यहां तक कि आज हिमाचल में भी चर्चा हो रही है। इसकी वजह एक बड़े होटल मालिक ने उसकी खुबसूरती पर फिदा होकर उससे शादी कर ली है।
यह है परा मामला
मेरठ के कस्बे के रहने वाले एक युवक जुनैद ने हिमाचल के शिमला शहर में हिन्दू धर्म अपनाते हुए एक किन्नर से विवाह रचाया है। यह घटना न सिर्फ लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। युवक शिमला में एक होटल चलाते हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक किन्नर से हुई। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने प्रेमी किन्नर को और सुंदर बनाने के लिए सर्जरी करवाई। सर्जरी के बाद किन्नर किसी खूबसूरत युवती से कम नहीं लगता है। इसके बाद दोनों ने शादी के बंधन में बांधने का फैसला किया। शादी में मंत्रोच्चार, फेरे और अन्य हिंदू परंपराओं का पालन किया गया, जिसने इस घटना को और भी अनोखा बना दिया। युवक के मुस्लिम होने और हिंदू रीति-रिवाज से शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक व किन्नर शादी के जोड़े में देखा जा सकता है। वही जब महिला किन्नर से शादी के बारे में जानकारी की गई तो उसने बताया कि हम तो एक नाटक की शूटिंग कर रहे थे मैंने कोई शादी नहीं की है।