अफजाल सैफी का अखिलेश यादव को पत्र

अफजाल सैफी का अखिलेश यादव को पत्र
Share

अफजाल सैफी का अखिलेश यादव को पत्र, 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पार्टी द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा अभियान को गति देने के लिए विधानसभा स्तर पर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों से तिरंगे झंडे की व्यवस्था कराने के संबंध में सपा नेता अफजाल सैफी ने पार्टीध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष  के निर्देश पर आगामी 9 अगस्त 2022 से अंग्रेजों भारत छोड़ो की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करने का जो निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है और इससे पार्टी का प्रचार प्रसार घर घर होगा।प्रदेश की 403 विधानसभा एवं 80 लोकसभा क्षेत्रों में  तिरंगा अभियान को गति देने के लिए विधानसभा के वर्तमान विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्रों में एवं पूर्व में विधानसभा प्रत्याशी रहे तथा 80 लोकसभा क्षेत्र के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं वर्तमान में लोकसभा चुनाव में टिकट मांग रहे प्रत्याशियों से तिरंगे झंडे की व्यवस्था करा कर तिरंगे झंडे का वितरण आगामी 5 से 6 अगस्त के बीच संगठन पदाधिकारियों नगर निगम के पार्षदों पूर्व पार्षदों जिला पंचायत के वर्तमान सदस्य पूर्व सदस्यों जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पार्टी के पूर्व वर्तमान में राष्ट्रीय पदाधिकारियों प्रदेश पदाधिकारी गण पूर्व दर्जा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पूर्व में नगर निगम नगर पालिका परिषद नगर पंचायतों एवं ग्राम प्रधानों को तिरंगा झंडा का वितरण करा कर इस अभियान को गति प्रदान करने का कार्य करें। विधानसभा स्तर पर  एक कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया जाए जिसमें क्षेत्र के वर्तमान या पूर्व पार्षद को या किसी अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी को कोआर्डिनेशन कमेटी का संयोजक बनाया जाए ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके इस संबंध में आप विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर कृतार्थ करें और अपना आशीर्वाद प्रदान करें। अफजाल सैफी ने बताया कि पत्र पर  डॉ कुंवर निसार अहमद अध्यक्ष समाजवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ, महमूद इकबाल कस्सार, संजय यादव राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, ओमप्रकाश खटीक, शिवा राजपूत जयसवाल, हाजी सरताज कुरेशी पूर्व पार्षद  के हस्ताक्षर हैँं।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *