मेरठी कांग्रेसियों से हारे अजय राय बेचारे

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now


मेरठ/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी मेरठी कांग्रेसियों की गुटबाजी खत्म नहीं करा पा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के आदेश के बाद भी जिला व शहर कांग्रेस एक साथ काम करने को राजी नहीं। पार्टी नेतृत्व के आदेश पर किए जाने वाले तमाम प्रोग्रामों में जिला कांग्रेस एक छोर पर तो शहर कांग्रेस दूसरे छोर पर नजर आती है। बजाए भाजपा से लड़ने के मेरठी कांग्रेसी आपस में उलझे हुए हैं। एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को धन्यवाद कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से जो पत्र भेजा गया है उसमें स्पष्ट लिखा है कि जिला व शहर कांग्रेस संयुक्त रूप से कार्यक्रम करेंगे, लेकिन हुआ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशों के एकदम विपरीत शहर कांग्रेस ने कमिश्नरी पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा और फिर कचहरी के गेट पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, इसके विपरीत शाम के वक्त जिला कांग्रेस के कार्यक्रम में बुढानागेट पर जमा होकर कार्यकर्ता इंद्रा चौक तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे और समापन। मेरठी कांग्रेसियों की यह गुटबाजी कोई नयी नहीं है। इससे पहले भी मेरठी कांग्रेसी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर तीन कार्यक्रम कर चुके हैं, लेकिन तमाम कार्यक्रमों में बंटे रहे। जबकि हिदायत दी गयी है कि जिला व शहर कांग्रेस संयुक्त रूप से कार्यक्रम करें ताकि मेरठ में कांग्रेस की पहचान बने, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के सतत प्रयासों और प्रभावशाली दबाव के परिणामस्वरूप केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना की घोषणा किए जाने पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज मेरठ में भव्य धन्यवाद जुलूस निकाला गया।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, सतीश शर्मा, चौधरी यशपाल सिंह, माया प्रकाश शर्मा, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, रोहित किशनी शर्मा, सलीम खान, रविंद्र सिंह, विनोद सोनकर, अमित गोयल, संजय कटारिया, योगी जाटव, कपिल पाल, यासिर सैफी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे/

धन्यवाद जुलूस में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से पीयूष रस्तोगी, युसूफ खिर्वा, शिवकुमार शर्मा, सुनीता मंडल, अश्वनी गुर्जर, राजा खान, दिनेश चौधरी, सुरेंद्र शर्मा, बबली देवी, शक्ति सिंह, रमनकांत शर्मा, शोएब साबरी, पवन थापा, दुष्यंत सागर, नैमपाल तोमर, नईम राणा, दीपक शर्मा, श्रीप्रकाश त्यागी, सुशील सैनी, सौरभ दिवाकर, निसार अब्बासी, तनवीर इलाही, प्रवीण कुमार, जितेंद्र चौधरी, विनोद शर्मा, मनोज हरित, डॉ. इकबाल अहमद, डॉ. जाहिद वाहिद, राकेश शर्मा, अजय दामोदर शर्मा, शोहेल कारी, सरताज चौधरी, जेपी शर्मा, इकरामुद्दीन अंसारी, करण शर्मा, मुस्तजाब चौधरी, आदेश शर्मा, शहरयाब मुखिया, सोनम रानी, विकास शर्मा, अजीम प्रधान, आरिश तोमर, हरिकिशन प्रजापति, कपिल शर्मा, राशिद, निसार अहमद, पंकज चौधरी, राजू यादव, राजपाल आर्य और फुरकान अंसारी शामिल रहे।

- Advertisement -

मेरठ: करोड़ों की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त

मेरठ: यहां एक भारी इसकी छटी की तैयारी

मेरठ: हिम्मत देखों पुलिस वाली से छेडखानी

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes