डोली पर हमला! दुल्हन को उठाने का प्रयास

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ/लिसाड़ीगेट थाना के श्याम नगर में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में डोली पर हमला! दुल्हन को उठाने का प्रयास, विवाद से नाराज दबंगों ने शादी समारोह में जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं जब दुल्हन डोली से विदा की जा रही थी तो आरोप है कि दबंगों ने दुल्हन को भी उठाने का प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के खजूर का पेड़ इलाके में एक बेटी की बारात हुई थी। हर तक खुशियों का माहौल था। डीजे पर सभी नाच रहे थे। इसी दौरान कुछ दबंग प्रवृत्ति के युवकों ने वहां वो सब किया जो सभ्यता के दायरे में नहीं आता। उनकी हरकतों का विरोध किया। इससे गुस्साए दबंगों ने जब दुल्हन विदा हो रही थ्ी तो उन्होंने हमला बोल दिया। डोली को लूटने व दुल्हन को उठाने का भी प्रयास किया। कुछ महिलाए दबंगों को रोकने के लिए बीच में आयीं तो उनको भी बुरी तरह पीटा गया। वहां अफरा-तफरी मच गयी। महिलाएं व बच्चे मदद को चींखने चिल्लाने लगे। इसकी शिकायत लिसाड़ीगेट थाना पुलिस से भी की गयी, आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की।

बच के रहना रे बाबा बच के रहना रे

पहली का सोसाइट दूसरी को खुद मारना चाहता है

सदर में हथियार ताने में महिला को चांटे मारे

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes