भारत जोड़ों यात्रा नफरत के खिलाफ

भारत जोड़ों यात्रा नफरत के खिलाफ
Share

भारत जोड़ों यात्रा नफरत के खिलाफ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद व नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा भाजपा द्वारा देश में फैलाई गई नफरत के खिलाफ है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने बताया कि सलमान खुर्शीद व नसीमुद्दीन सिद्दीकी मेरठ में प्रेस से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि  3 जनवरी से उत्तर प्रदेश से भारत जोडों यात्रा पुनः आरम्भ होगी, यात्रा 24 दिसम्बर को दिल्ली पहुँचने के बाद से ब्रेक पर हैं,। 7 सितम्बर को कन्याकुमारी से यात्रा आरमभ हुई थी, यात्रा तमिलनाडु, केरल,महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा होते हुये 2800 सौ किलोमीटर का सफर पूरा कर 24 दिसम्बर को दिल्ली के लाल किला पर पहुँची हैं। उन्होंने कहा कि ब्रेक के बाद यात्रा पुनः 3 जनवरी को लोनी बाडर के गोकुल पुर चौक से आरम्भ होगी, यात्रा बागपत, बड़ौत,कैराना होते हुये सोनीपत के रास्ते कश्मीर तक का सफर पूरा करेगी। आजादी की जंग में मेरठ के बहुत बड़ा योगदान रहा है, भारत जोडों यात्रा में मेरठ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम जन भी हिसेदारी करेगे। उन्होंने कहा कि पहले यात्रा उत्तर प्रदेश नही आ पा रही थी, लेकिन यात्रा का रूट बदल कर अब उत्तर प्रदेश किया गया हैं। उन्होंने कहा कि देश नागपुर के इशारे पर नही चलेगा, भारत गंगा जमनी विचार धारा को माने वाला देश हैं। भगवान राम को बहस का हिस्सा नही बनाया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि भाजपा निगम चुनावों में आरक्षण के मूल सिद्धांत से देश की जनता को भटका रही हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल होने के लिये गैर भाजपा दलों के सम्पर्क में हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भारत जोडों यात्रा देश मे बहुत बड़ा बदलाव लाएगी।  पत्रकार वार्ता के समय जिला अध्यक्ष अवनीश काजला,शहराध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी, प्रदेश महासचिव मेरठ प्रभारी संजीव शर्मा, प्रदेश सचिव नसीम खान, प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, मोनिन्दर सूद,प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर,महेन्द्र शर्मा,नसीम कुरैशी, विनोद मोघा,अभिमन्यु त्यागी,ठा0 सुरेन्द्र सिंह, शहजाद युशूफ,नवनीत नागर, सलीम खान,परविंदर इशू आदि उपस्थित थे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *