भारत जोड़ों यात्रा से संगठन गायब

भारत जोड़ों यात्रा से संगठन गायब
Share

भारत जोड़ों यात्रा से संगठन गायब, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ाे यात्रा के समर्थन में तथा राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए मेरठ में बुधवार को कांग्रेसियों ने भारत जोड़ों यात्रा निकाली।

इसमें भारी संख्या में सभी वर्ग व समुदाय के लोग शामिल हुए, लेकिन हैरानी की बात यह कि जिला व शहर संगठन नजर नहीं आया। जिसके बाद तमाम तरह की बातें कहीं जा रही हैं और विपक्षी दल भी उलाहना दे रहे हैं। कांग्रेस नेता युगांश राणा ने जानकारी दी कि वरिष्ठ कांग्रेसी हनीफ मैट्रो ने इंदिरा चौक से यात्रा को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। यात्रा को लेकर मेरठ में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। पूरे शहर में पैदल ही कांग्रेसी इस यात्रा को लेकर घूमे। इसका नेतृत्व गौरव भाटी ने किया। इसमें चौधरी यशपाल सिंह, युगांश राणा, शबी खान, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, सैय्यद आमिर रजा, जुबैर नसीम, शिवा सैनी, नसीम कुरैशी,  सलीम अखतर, केडी शर्मा, अरूण कौशिक, नसीम सैफी, इमरान जलीकोठी, राकेश कुशवाह, फैसल मंसूरी, उजेब गाजी, नफीस सैफी, हरिओम सोनकर,  रीना शर्मा, पीटर हैरीसन, अंसार अहमद, नीरू, आदर्श, सुशीला कोहली, राहुल जड़ौदिया, विजय चिकारा, मुरसलीम चौहान, जफरूल्ला खान, अश्वनी ठाकुर, सौरभ दिवाकर, डा. कर्मेन्द्र सिंह, रोहताश भैय्या, मासूम असगर, चौधरी शमशुददीन, मुल्लाजी अशरफ, चौधरी यशपाल सिंह, अभिमन्यू त्यागी, तबिश खान, सुहेल चौहान, सुरेन्द्र फौजी, अमित शर्मा, मतीन चौहान,  सुमित बैंसला, अमित त्यागी, कमल जाटव, अरविंद तालियान सरीखे तमाम कांग्रेसी भारी संख्या में शामिल रहे। यात्रा के आयोजकों से जब जिला व शहर संगठन की गैर मौजूदगी को लेकर सवाल किया तो उनका कहना था कि यह यात्रा राहुल गांधी के समर्थन में निकाली गयी है। जो भी राहुल गांधी की यात्रा के साथ हैं, वो सभी इस यात्रा में शामिल हैं और नजर भी आ रहे हैं। जिला व शहर संगठन क्यों मौजूद नहीं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। यह यात्रा मेरठ कांग्रेस का राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को भरपूर समर्थन रही है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *