भारत विकास परिषद की गो सेवा

भारत विकास परिषद की गो सेवा
Share

भारत विकास परिषद की गो सेवा, मेरठ में  भारत विकास परिषद शास्त्री नगर शाखा द्वारा अपना 61 वाa सेवा कार्य  17 जून 2024 दिन सोमवार को प्रातः 9:00 बजे यज्ञ व 10:00 बजे गायों को हरा चारा, चोकर, खलचूरी आदि खिलाकर गौ सेवा कर संपन्न किया।  गौशाला प्रबंधकों को ₹ 5100 सेवा स्वरूप भेंट किए गए। यह सेवा कार्य सुरभि गौशाला, गायत्री शक्ति पीठ (शांतिकुंज हरिद्वार की एक यूनिट) कैथवाड़ी, रोहटा रोड, मेरठ मै शाखा उपाध्यक्ष (संस्कार) एवं हमारे सम्मानित सदस्य श्रीमती लक्ष्मी बिंदल एवं श्री राकेश बिंदल जी के सौजन्य उनके विवाह की 49 वी वर्षगांठ पर संपन्न किया गया। तत्पश्चात सभी सम्मानित सदस्यों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। इस पावन अवसर पर प्रांतीय महिला संयोजिका श्रीमती अंशु गोयल जी, शाखा मार्गदर्शक मेजर एसपी गोंड जी, अध्यक्ष श्रीमती रंजना करियाना, सचिव वीरेंद्र आनंद, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ मित्तल, श्री धीरज अहूजा, श्री राजीव शर्मा, सभी सपत्नीक, श्रीमती अमित अरोरा, श्रीमती मंजुला शर्मा एवं बिंदल परिवार के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। गौशाला प्रबंधन द्वारा बहुत ही उच्च व्यवस्था की गई। गौ सेवा 33 करोड़ देवी देवताओं की सेवा करने के समान है। सभी उपस्थित व्यक्तियों ने इसका धर्म लाभ उठाया। श्री अनिरुद्ध आचार्य पुत्र श्री अंजलि आचार्य नाती मेजर एसपी गोंड एवं शशि गोंड जी ने भी सुरभि गौशाला मे ₹ 5100 गौ सेवार्थ हेतु दिन दिया। यह जानकारी  वीरेंद्र आनंद सचिव ने दी।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *