भाजपा का अभियान 11 से 17 सितंबर तक

भाजपा का अभियान 11 से 17 सितंबर तक
Share

भाजपा का अभियान 11 से 17 सितंबर तक, मेरठ /  भाजपा का महाजनसम्पर्क अभियान11 सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगा। इसके संदर्भ में मेरठ महानगर की एक बैठक मुकेंदी देवी धर्मशाला में हुइ। ,महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने बताया इस अभियान के तहत, पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश नेताओं एवं माननीय सांसदों द्वारा 11 सितंबर को घर-घर संपर्क किया जाएगा। इसके अलावा, 11-17 सितंबर को सभी कार्यकर्ता बूथ स्तरीय संपर्क करेंगे और शक्तिकेन्द्र सदस्यता सहयोगी 7 दिन पूरा समय सदस्यता कार्य हेतु शक्तिकेन्द्र पर रहेंगे। जनसंपर्क के दौरान, घरों में जाकर पार्टी की विचारधारा, मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी और परिवार के सदस्यों को मिस्डकॉल द्वारा सदस्य बनाया जाएगा और लिंक से फार्म भरवाया जाएगा।
इसके साथ ही, घर-घर जाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे कि आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि के बारे में भी जानकारी दी जाएगी और लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
प्रत्येक लोकसभा में कम से कम 100 प्रमुख मतदाताओं के साथ “संपर्क से समर्थन” का कार्यक्रम किया जाएगा और सदस्यता अभियान के दौरान प्रत्येक सप्ताह में रविवार को अटल सदस्यता पर्व के रूप में मनाया जाएगा। सदस्यता पर्व के दिन, सांसद, विधायक पार्टी के कार्यकर्ता को अपने आस-पास के 20 लोगों को सदस्य बनाना होगा।
यह वर्ष अटल जी का 100वां जन्मदिन वर्ष भी है, इसलिए सदस्यों के घरों की दिवारों पर सदस्यता पर्व स्टिकर लगाया जाएगा। इसके अलावा, 29 सितंबर व 27 अक्टूबर को मन की बात को सदस्यता पर्व के साथ जोड़कर सदस्य बनाया जाएगा। बैठक में रवीश अग्रवाल ममता मित्तल विवेक रस्तोगी अरविंद गुप्ता मारवाड़ी मंडल अध्यक्ष हिमांशु गर्ग प्रवीण शर्मा ललित मोरल सुनील चड्ढा अंकित सिंहल सचिन त्यागी उपस्थित रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *