भाजपा की देवबंद में तिरंगा यात्रा 7 को

भाजपा की देवबंद में तिरंगा यात्रा 7 को
Share

भाजपा की देवबंद में तिरंगा यात्रा 7 को, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा 7 अगस्त को देवबंद में विशाल तिरंगा यात्रा निकालेगा। आला कमान ने इसका पूरा दायित्व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्य मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक को सौंपा है। जावेद मलिक ने बताया कि 7 अगस्त को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता देवबंद में विशाल तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यह ऐतिहासिक होगी। भारी संख्या में इसमें अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा की तैयारियां जोरो पर चल रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहें अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान मे भागीदारी निभाने को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी तैयारी शुरू कर दी है, आज़ादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत उत्तर प्रदेश भाजपा ने तीन करोड़ घरों पर झंडा लगाने का अभियान शुरू किया है, जिसमे एक करोड़ घरों पर भाजपा कार्यकर्ता स्वयं एवं समाज के सहयोग से झंडा एवं ध्वज हेतु डंडा आदि लेकर घरों पर ध्वज लगवाने का कार्य करेंगे, इसी क्रम मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए देवबन्द मे तिरंगा यात्रा करने का फैसला किया जिसमे समाज के लोगों मे चेतना जगाकर अल्पसंख्यक समुदाय के ज्यादा से ज्यादा घरों पर तिरंगा लहराया जा सके, 7 अगस्त को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक देवबन्द से यात्रा का आगाज़ करेंगे ।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *