गांव अब्दुल्लापुर में हुसैनी बोर्ड पर कालिख पोतने के आरोप में गिरफ्तार, अपने साथी के साथ काली स्कॉर्पियो कार में अब्दुल्लापुर पहुंचा
मेरठ। माहौल खराब करने के आरोप में पुलिस ने भाजपा नेता के पुत्र को गिरफ्तार किया है। मामला अब्दुल्लापुर से जुड़ा है। भावनपुर क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजित सिंह का बेटा आयुष सिवाच अपने एक साथी के साथ गांव अब्दुल्लापुर में हुसैनी बोर्ड पर कालिख पोतने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बीते रविवार देर रात करीब 12:30 बजे आयुष अपने साथी के साथ काली स्कॉर्पियो कार में अब्दुल्लापुर पहुंचा। दोनों ने चौक पर लगे हुसैनी बोर्ड पर कालिख पोत दी। गांव के लोगों ने इन्हें कालिख पोतते देख लिया और शोर मचा दिया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। आरोपी कार से भागने का प्रयास करने लगे। गांव के लोगों और पुलिस ने मिलकर उनका पीछा किया। कुछ दूर जाकर उनकी कार को रोक लिया गया। इस दौरान आयुष का साथी मौके से फरार हो गया, जबकि आयुष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भावनपुर थाने में गांव वालों की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आयुष से पूछताछ कर उसके फरार साथी के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी आयुष गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव आहेडा का रहने वाला है।
भाजपा पार्षद ने AIMIN पार्षद के सीने में मारा घूंसा
जयश्रीराम के नारों में विरोध दफन