भाजपा चलाएगी मतदाता आभार अभियान

भाजपा चलाएगी मतदाता आभार अभियान
Share

भाजपा चलाएगी मतदाता आभार अभियान,  मेरठ ।  भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर कि कामकाजी बैठक क्षेत्रीय कार्यालय, हरमन सिटी पर आयोजित कि गयी, जिसमें मुख्य अतिथि एमलसी व महानगर प्रभारी विजय शिव हरे रहे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने की। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली कामकाजी बैठक है विधानसभा 2027 चुनाव के लिए हमें फिर से सक्रिय हो जाना है। मुख्य अतिथि विजय शिव हरे ने महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मोर्चा अध्यक्ष से कहा कि आप सभी ने मेरठ हापुड़ लोकसभा से सांसद अरुण गोविल को विपरीत प्रस्तिथियों में विजय श्री दिलाने में आप लोगो कि विशेष भूमिका है। यह जीत निरंतर चलती रहनी चाहिए। आगामी 15 दिनों में मंडल अध्यक्षों से अपनी मंडल समिति के साथ बैठक करने को कहा और मंडलों की टोली बनाकर सांसद अरुण गोविल के विजयी होने के लिए घर घर जाकर -जाकर मतदाता का धन्यवाद देना है और कहना है आपने जो मतदान किया है यह 2047 तक विकसित भारत बनाने लिए मतदान किया है। ऊर्जा राज्य मंत्री व दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर ने कहा 27 जुलाई तक मतदाता अभियान चलना है हम सभी को नए मतदाता बनाने में जुट जाना है क्योंकि मतदाता ही राजनितिक दल का हथियार होता है। महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलुवालिया क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेन्दर अग्रवाल, कमल दत्त शर्मा, महानगर महामंत्री महेश बाली, महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, अंजू वारियर, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा महानगर उपाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय, सुनील चड्डा, रविश अग्रवाल, डॉ वकुल रस्तोगी, उपस्तिथ रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *