भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन

kabir Sharma
6 Min Read


मेरठ। भाजपा की महानगर इकाई की शहर विधानसभा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन अग्रसेन मंडप दिल्ली रोड पर आयोजित किया गया। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने की इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ जनसंघ कालीन कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य सतीश शर्मा से कार्यक्रम की अध्यक्षता करायी और प्रदर्शनी का उद्घाटन कराया।


विवेक रस्तोगी ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य इन समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने वर्षों तक बिना किसी अपेक्षा के पार्टी की सेवा की है। यह कार्यक्रम उनके योगदान को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने और उन्हें प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है। सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रदेश स्तर पर प्रत्येक जिले में सक्रिय सदस्य सम्मेलन के लिए तीन मुख्य वक्ता तय किये जा रहे है जिन्हें तीन अलग अलग विषय पर बोलना है। जिसमे भरतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन, भाजपा का चुनावी एवं संगठन विस्तार & प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में भारत की विकसित भारत यात्रा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां/ मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल ने भरतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन के विषय में बोलते हुए कहा की एक भारत, श्रेष्ठ भारत उच्च राष्ट्रीय एकात्मता के लिए राष्ट्र में विविधता में एकता प्रदेशों के लोग जुड़ाव को बढ़ावा मिला है भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास उच्च भाषा,प्रांत धर्म पंथ संप्रदाय से ऊपर उठकर सबके लिए कार्य कर रही है, प्राथमिकता के साथ विकसित आत्मनिर्भर भारत वर्ष 2047 भारत का संकल्प के साथ कार्य कर रही है/ विकास एवं जन कल्याण अंत्योदय प्राथमिकता उत्तर प्रदेश सहित देश में एक्सप्रेस वे आवास ,आरोग्य आदी के सुव्यवस्थित प्रयास में अग्रसर है/ मुख्य वक्ता पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल भाजपा का चुनावी एवं संगठन विस्तार के विषय पर बोलते हुए कहा कि आज 45 साल बाद पार्टी केंद्र के अलावा 20- से अधिक राज्य में स्वयं सत्ता में है यह अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रही है भाजपा केंद्रीय नेतृत्व मानता है कि अभी भाजपा विस्तार होना शेष है पिछले 8 वर्षों में नरेंद्र मोदी अमित शाह की जोड़ी ने पार्टी को शिखर पर पहुंचाया है/ भारतीय लोकतंत्र की भीड़ में बहुत से दल विचरण कर रहे है भाजपा के पास कुछ ऐसा है जो बाक़ी दलों के पास नहीं है आज भाजपा भारत की सबसे प्रभावशाली राजनीतिक पार्टी है इससे यह स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीति एक फ़ुल टाइम जॉब है क्योंकि अगर आप चुनाव में छह महीने पहले लोगों के पास जाएंगे तो आप चुनाव नहीं जीत सकते अगर आज चुनाव जीतना चाहते हैं तो आपका लगातार काम करते रहना पड़ेगा यह आज भाजपा का मूल मंत्र बन चुका है/ मुख्य वक्ता कमल दत्त शर्मा ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में भारत की विकसित भारत यात्रा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां के विषय पर बोलते हुए कहा कि भारत के गत 11 वर्ष अनेक विशिष्ट परिवर्तन तथा चुनौतियों से भरे गुज़रे हैं/ कश्मीरी की क्यारियों में केसर की जगह बारूद उगाने की परंपरा थी संकट की घड़ी में पश्चिम का दरवाज़ा खटखटाने की जो परंपरा थी सांस्कृतिक पहचान का जो अभाव भारतवासियों में था इन सभी प्रश्नों के उत्तर के रूप में वर्ष 2014 को इतिहास में अनेकानेक वर्षों तक याद किया जाएगा जब भारत वर्ष के पटल पर सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी चेतना ध्वजवाहक एवं कुशल नेतृत्व के रूप में नरेंद्र मोदी का पर्दापण हुआ और जन जन की हृदय में राष्ट्रीय तथा सांस्कृतिक पुनर्जागरण की मशाल जलने लगी सम्मेलन में वरिष्ठ सक्रिय सदस्य सतीश शर्मा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल कमल दत्त शर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल महापौर हरीकांत अहलूवालिया पूर्व विधायक शशी मित्तल क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा महामन्त्री पियूष शास्त्री उपाध्यक्ष सुनील चड्ढा सयुंक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता राकेश गौड़ दीपक शर्मा संजीव प्रधान मनोज विजय गुप्ता मण्डल अध्यक्ष विकास गुप्ता नरेश गुप्ता हिमांशु गर्ग मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे/

भाजपा का सदस्यता अभियान

राम सेतु! सांसद ने जताया पीएम का आभार

डा. वाजपेयी व अरुण गोविल से भेंट

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes