भाजपाइयों ने मनाया संगठन का स्थापना दिवस, भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस पर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित
मेरठ/ कार्यकर्ताओं ने भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर शहर में अनेक कार्यक्रम किए गए। महानगर भजपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी के नेतृत्व में पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महानगर के प्रत्येक बूथ पर उत्सवपूर्वक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रत्येक बूथ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा भारत माता के चित्रों को सुसज्जित कर उनके समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई।

यह क्रम पार्टी के महान विचारकों और संस्थापकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित किया गया। बूथों पर बूथ समिति के सदस्य, पन्ना प्रमुख, प्राथमिक सदस्य और वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए। अलग अलग स्थानों पर हुए संगठन के कार्यक्रमों में प्रदेश के राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर, सुनील चड्ढा, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, कमल दत्त शर्मा, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, बीना वाधवा, सुनील वाधवा आदि भी शामिल हुए।
भाजपा की तैयारियों पर बैठक में चर्चा
कैंट संगठन ने किया विवेक का स्वागत