भाजपा के 2.5 लाख सदस्यों का लक्ष्य

भाजपा के 2.5 लाख सदस्यों का लक्ष्य
Share

भाजपा के 2.5 लाख सदस्यों का लक्ष्य,  मेरठ। सदस्यता अभियान के तहत महानगर में 2.5 लाख तथा जिले मेंं चार लाख को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सर्किट हाउस में भाजपा के सदस्यता अभियान के बारे में प्रभारी मंत्री धर्मपाल ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि इसी 2 और 3 सितम्बर के मध्य भाजपा के 10 लाख से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं। उत्तर प्रदेश के अंदर 2 लाख 62 हजार से ज्यादा बूथ हैं और हर बूथ पर 200 सदस्यता ग्रहण करेंगे। महानगर संगठन के सभी पदाधिकारी सदस्यता ग्रहण करेंगे। महानगर का लक्ष्य 2.50 लाख का है और जिले का लक्ष्य 4 लाख को सदस्यता दिलाने का है। सदस्यता अभियान पहले चरण में 2 सितंबर से 25 सितंबर तक होगा और दूसरे चरण में 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक होगा। उन्होंने बताया कि संगठन का सदस्य इसीलिए बनना जरूरी है, क्योंकि ये पार्टी जाति, लूट खसोट की राजनीति नहीं करती बल्कि इस पार्टी में कार्यकर्ता का विकास होता है।
उन्होंने बताया कि भाजपा ने सबसे पहले डिजिटल सदस्यता अभियान 2014-15, 2017 (विशेष सदस्यता) व 2019 में किया था। 2015 में उत्तर प्रदेश में 1.86 करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाये गये थे। 2019 में 90 लाख अतिरिक्त लोगों की सदस्यता की गई थी। 2022 विधानसभा चुनावों के दौरा विशेष सदस्यता की गई जिसमें महिला अनुसूचित और युवा सदस्यता की गई थी और 30 लाख नये सदस्य बनाये गये थे। इस तरह से 2015 से 2022 तक उत्तर प्रदेश में कुल 3.03 करोड़ लोग भाजपा के सदस्य बने। 1.83 करोड़ सदस्यों को वैरीफिकेशन भी किया गया था। प्रदेश में कुल 1.12 लाख कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बने थे। 2024 भाजपा का संगठन वर्ष है। जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। आॅनलाइन सदस्यता के लिए इस बार सभी को 88 00 00 2024 पर मिस्डकॉल देना है। जिसके बाद मैसेज द्वारा आपका सदस्यता कोड मिलेगा। इसी के साथ एक लिंक आयेगा जिसपर जाकर सभी को डिजिटल फार्म भरना होगा। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाना है। एक मोबाइल नंम्बर से एक ही सदस्य बन सकता है। सक्रिय सदस्यता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 100 सदस्य अवश्य बनायेगा। अगर कहीं पर नेटवर्क समस्या है वहां पर आॅफ लाइन सदस्य बनाया जा सकेगा। लेकिन सूचीबद्ध करके उनका नाम, मोबाईल नम्बर, भरकर सदस्य बनाया जाएगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य बनाना एवं रू. 100 की धनराशि नमो ऐप के माध्यम से भुगतान करना होगा। पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, अरुण गोविल, प्रभारी विजय शिवहरे, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरीकान्त अहलूवालिया, एसएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, सरोजनी अग्रवाल, कमल दत्त शर्मा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, विनीत अग्रवाल, शारदा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेन्द्र शमार्, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *