बीके गुप्ता ही संगठन की ओर से मीडिया से बातचीत के लिए अधिकृत हैं। कोई अन्य पदाधिकारी संगठन की ओर से मीडिया से बात नहीं करेगा।
MEERUT/ भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया ने बलराज कृष्ण गुप्ता को संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि केवल बीके गुप्ता ही संगठन की ओर से मीडिया से बातचीत के लिए अधिकृत हैं। कोई अन्य पदाधिकारी संगठन की ओर से मीडिया से बात नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि बलराज कृष्ण गुप्ता गरीब किसान व मजदूर भाइयों की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहते हुए उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करते हुए संगठन की लोकप्रियता को किसानो व मजदुरो में बनाए रखने के साथ ही भारतीय किसान यूनियन की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा यूनियन को हर तरह से मजबूती प्रदान करेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर बीके गुप्ता को ओमकार यादव, विनोद गुर्जर, दीपांशु तितौरिया, विजय कुमार, पवन श्रीवास्तव, मोनू गुप्ता, आदेश राठी आदि ने बधाई दी है।
ईद मिलन को लेकर हंगामे के आसार
कोर्ट के आदेशों पर दरोगा जी भारी
सांसे चल रही थीं लटका दिया पेड़ पर