मेरठ। युवा ब्राह्मण समाज संगठन की ओर से कैंट वेस्ट एंड रोड स्थित शान्ति फार्म पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर.बी. पाठक ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन भाजपा नेता विमल शर्मा चेयरन कोपरेटिव बैंक, अजय मोहन शर्मा (डीआईजी रिटायर्ड), पुष्पेन्द्र शर्मा पूर्व लेबर कमिशनर द्वारा किया गया। गणेश वन्दना व सरस्वती वन्दना ममता शर्मा व दिव्या शर्मा द्वारा की गयी। कार्यक्रम का मंच संचालन डा. गौरव पाठक व डा. मनोज शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पुनीत शर्मा ने बताया कि इस मौके पर लगभग दो सौ युवक युवतीयो के पंजिकरण हुए इससे पूर्व लगभग पांच सौ युवक युवतियों के रजिस्ट्रेशन हुए थे। कुल मिलाकर 600 युवक युवतियो के पंजिकरण हुए हैं।
कार्यक्रम में विमल शर्मा, अजय भारद्वाज, संजय शर्मा एडवोकेट, अरविन्द शर्मा, पं. संजय त्रिपाठी, देवेश शर्मा ने ब्राह्मणो की एकता पर बल देने की बात करी। बाहनणो को राजनैतिक मजबूती शैक्षिक मजबूती, आर्थिक मजबूती के साथ ही बच्चों के विवाह सही उम्र में करने पर बल दिया।
कार्यक्रम को सौरभ शर्मा, कुलदीप शर्मा (अध्यक्ष), डा. मनोज शर्मा (महामंत्री), पुनीत शर्मा (मंत्री), जितेन्द्र गौतम (स्थाई समिति) अजय शर्मा (स्थाई समिति), राजीव कौशिक (एल. आई.सी.), शैलेन्द्र भारद्वाज, राजीव नरहरि (कोषाध्यक्ष), सौरभ दिवाकर शर्मा, अजय शर्मा (रानू), राजू शर्मा आदि नै कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Channel Join Now
Leave a Comment