सिंदूर: पाकिस्तान से बदले पर देश भर में जश्न

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ। ऑपरेशन सिंदूर से पहलगाम में की गयी कायराना हरकत का बदला लेने वाली भारतीय सेना के पराक्रम पर पूरा देश जश्म मना रहा है। क्रांतिकारियों की धरती मेरठ ऐसे में कहां पीछे रहने वाली थी। मेरठ के सदर इलाके में जहां 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में सबसे ज्यादा गदर मचा था, वहां एक बार फिर सदर के लोगों ने पाकिस्तान फतह पर जश्न के नाम पर गदर मचा दिया। इस गदर की आवाज पाकिस्तान के कानों तक भी पहुंच रही है। पाकिस्तान आज समझ गया कि भारत भूगोल बदल देता है। लाहौर तक जा पहुंचता है। भारत में पहलगाम कर पाकिस्तान के आंतकवादियों ने गलती कर दी जिसकी सजा मिली है। भारत की पराक्रमी सेना द्वारा पाकिस्तान पर कि गई साहसी कार्यवाही (ऑपरेशन सिंदूर) के उपलक्ष में सदर गंज बाजार दाल मंडी व्यापार संघ के व्यापारियों एक दूसरे को लड्डू बाटकर व भारत माता की जय के नारे साथ आज के दिन को उत्सव के दिन में परिवर्तित कर अपनी खुशी जाहिर की इस अवसर पर गंज बाजार दाल मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष समीर खुराना महामंत्री विवेक रस्तोगी कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल बिंदल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कंसल उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता मनु के साथ अन्य व्यापारी भी इस खुशी के अवसर पर शामिल हुए। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज ने कहा कि यह कार्रवाई शानदार है। आतंकियों को सबक सिखाया जाना चाहिए।

ऋषभ के सचिव डा. संजय जैन बोले भारतीय सेना जिंदाबाद

WhatsApp Group Join Now

भारतीय सेना के पराक्रम पर सभी लोग अपनी-अपनी तरह से गौरवान्वित हो रहे हैं। कैंट स्थित ऋभष एकाडेमी में भी इस मौके पर भारतीय सेना जिंदाबाद का जयघोष किया गया। ऋषभ के सचिव डा. संजय जैन ने कहा कि भारतीय सेना देश ही नहीं विश्व की सबसे शानदार सेना है। उन्हें भारतीय सेना के पराक्रम पर गर्व है।

पूरे शहर में कार्रवाई का स्वागत

- Advertisement -

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का पूरे शहर में लोगों ने स्वागत किया है। कैंट बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने कहा कि यह तो होना ही था। कायरना हमले का जवाब देकर भारतीय सेना ने पूरी दुनिया में भारतियों को फक्र का मौका दिया है। इंडियन आर्मी शानदार और जानदार है। भाजपा नेता सुनील वाधवा ने कहा कि भारतीय सेना घर में घुसकर मारती है। खंदक बाजार हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ के प्रधान अंकुर गोयल ने सेना की कार्रवाई का स्वागत किया। उन्होंने बाजार में लडडू बांटे। कांग्रेस के बड़े जाट नेता व पीसीसी के पूर्व सचिव चौधरी यशपाल सिंह ने कहा कि यह तो होना ही था। बदला जरूरी है। भाजपा के युवा जाट नेता अंकित चौधरी, इस्माइल गर्ल्स इंटर के अध्यक्ष मनीष प्रताप, एडवोकेट शक्ति सिंह, कैंट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट विपिन सोढी ने भी भारतीय सेना के पराक्रम का स्वागत किया है। कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश गाेयल ने कहा कि आतंकियों की कायरना हरकत को माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का स्वागत करते हुए कहा कि अब आतंकवादी भारत की ओर देखने की हिम्मत नहीं करेंगे। कांग्रेस के हरिकिशन आंबेडकर, पंडित नवनीत नागर, खेमचंद पहलवान, कार्यालय सचिव नईम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा प्रभाकर, व्यापारी नेता विपुल सिंहल, ट्रांसपोर्टर गौरव शर्मा आदि ने भी भारतीय सेना को इस शानदार पराक्रम पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना शानदार है।

मेरठ: सदर जैन मंदिर लूटेरों पर FIR

मेरठ: आबूलेन व्यापार संघ से वार्ता

MUSLIM: विधायक की आहूति पर हंगामा है क्यों बरपा

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes