छावनी में श्रीराम जी की भव्य बारात, श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी के द्वारा भव्य राम बरात का आयोजन किया गया उस बारात में महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, कैंट विधायक श्री अमित अग्रवाल, महानगर भाजपा संगठन के महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, कमल दत्त शर्मा, नीरज मित्तल, अंकित सिंघल का स्वागत रामलीला कमेटी के महामंत्री गणेश अग्रवाल एवं संयोजक विवेक रस्तोगी ने किया। उन्हें राम नाम का पटका पहनाया गया। इसके बाद विधिवत श्रीराम बरात निकाली गयी। राम बरात का मार्ग में जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। आयोजन बहुत ही भव्य रहा। उदघाटन अंकुर अग्रवाल व पूजन सूरज गुप्ता व पिंकी गुप्ता ने किया। दीप प्रज्जवलन प्रियांक जैन ने किया।प्रथम तिलक, अनिमेश वशिष्ठ, आरती शिवम मित्तल व संचित मित्तल ने की। आयोजन में मुख्य संयोजक धवल मलहोत्रा, नवीन जैन, भरत कंसल, विशाल कंसल, अनुभव गुप्ता, आकांश गुप्ता, हर्षित सिंहल, आशुतोष शर्मा, सुनील वर्मा, पवन गर्ग, गणेश अग्रवाल, विजय गोयल, राजेश खन्ना आदि का सहयोग रहा।