अवैध रिक्शाओं की जकड़ में शहर की सड़कें

अवैध रिक्शाओं की जकड़ में शहर की सड़कें
Share

अवैध रिक्शाओं की जकड़ में शहर की सड़कें,

शहर की सड़कों से खदेडी जाएंगी पचास हजार अवैध ई रिक्शाएं

शहर में दौड़ रहीं करीब पचास हजार अवैध ई रिक्शाओं ने शहर की सड़कों को जकड़ कर रख दिया है। महानगर के ज्यादातर इलाके अवैध ई रिक्शाओं की गिरफ्त में फंसे हैं। अवैध ई रिक्शाओं के आगे फिलहाल पुलिस प्रशासन भी बेबस नजर आता है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस के अफसरों का कहना है कि शहर के जोन में बांटकर ई रिक्शाओं की वजह से यातायात पर आयी मुसीबत को कम करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही यह भी कि अवैध ई रिक्शाओं की शहर की सड़कों से खदेड़ा जाएगा।  महानगर में करीब पचास हजार ई रिक्शाएं दौड़ रही हैं। यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है। इन साठ हजार में से महज 15 हजार ई रिक्शाएं ही आरटीओ में पंजीकृत हैं। पंजीकृत ई रिक्शाओं के ये आंकड़े एसपी ट्रैफिक ऑफिस के हैं। एक और भ्राी आंकड़ा है जिसमें कहा गया है कि करीब चालिस से पैतालिस हजार ई रिक्शाएं पूरे महानगर में ऐसी हैं जो अवैध हैं। जो आरटीओ में पंजीकृत नहीं। सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह कि इनमें से बड़ी संख्या में ऐसी ई रिक्शाओं की है जिनके कागज तक नहीं हैं। मसलन इन्हें असेंबल कर चलाया जा रहा है। यदि ये आंकड़े सही मान लिए जाएं तो अंदाजा लगा लीजिए कि महानगर में ट्रैफिक के हालात कितने नाजुक हैं। रोड की बात की जाए तो अनेक ऐसे बाजार हैं यहां स्थिति काबू से बाहर हो चली है। हालांकि एसपी ट्रैफिक बार-बार कह रहे हैं कि महानगर के ट्रैफिक सिस्टम को जाम मुक्त किया जाएगा, इसके लिए प्रयास जारी हैं। कुछ काम भी हुआ है। हापुड़ स्टैंड व बेगमपुल चौराहा नो ईरिक्शा जोन बना दिया गया है। यहां  ई रिक्शा एरिया प्लान लागू करने के लिए एसपी ट्रैफिक ने काफी स्टाफ लगाया है, जिसकी वजह से इन चौराहें पर ई रिक्शा जाने से पहले ही आसपास के इलाकों में घुस जाते हैं। जिसके चलते हापुड़ स्टैंड चौराहे से सटा गोला कुंआ, शाहघासा, भगत सिंह मार्केट, इमलियान, एसके रोड,  यहां तक कि इंद्रा चौक सरीखे इलाकों में  ई रिक्शाओं की वजह से दिन भर जाम लगा रहता है। कई बार निकला भी दुश्वार होता है। कमोवेश ऐसी ही दशा बेगमपुल को नो ई रिक्शा जोन घोषित किए जाने के बाद सदर इलाके की थी। वहां व्यापारियों ने विरोध किया तो फिर सोतीगंज चौराहे के कट खोल दिए गए। इससे सदर को तो राहत मिल गयी लेकिन बेगमबाग सोतीगंज चौराहा, पीएल शर्मा रोड, तिलक रोड, थापर नगर गुरूद्वारा रोड सरीखे इलाकों में ई-रिक्शाओं की वजह से मुसीबत खड़ी हो गयी है। सबसे बुरा हाल बेगमबाग सोतीगंज चौराहे का बना हुआ है।

शीघ्र राहत का दावा

अवैध रिक्शाओ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई तथा शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस के अफसर आरटीओ व सामाजिक संगठनों के सहयोग से शीघ्र ही अभियान की बात कह रहे हैं। इसमें करीब पचास हजार जो अवैध ई रिक्शाएं बतायी जा रही हैं उनका जब्त किया जाएगा। केवल जब्त ही नहीं किया जाएगा उनको खत्म किया जाएगा। केवल वही ई रिक्शाएं रोड पर होगी जिनका पंजीकरण आरटीओ में होगा। और इनके लिए भी शहर को जोन में बांटा जाएगा। एक जोन की ई रिक्शा दूसरे जाेन में नहीं नजर आएगी। कलर से इनकी पहचान की जाएगी। सबसे बड़ी बात जो अवैध ई रिक्शाएं जब्त की जाएंगी वो जुर्माना देकर भी नहीं छुडायी जा सकेंगी। महानगर को शीघ्र ही ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार लिया गया है। ई रिक्शाओं के लिए शहर को जोन में बांटा जाएगा। राघवेन्द्र कुमार मिश्रा

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *