
कर्नल सोफिया पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले भाजपा मंत्री पर मुकदमा दर्ज की मांग, कांग्रेसियों ने घेरा थाना सिविल लाइन
मेरठ/ जिला कांग्रेस कमेटी,मेरठ के जिला अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंच कर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ शिकायत की। इसके पहले जिला अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा पर एकत्र होकर कर्नल सोफिया कुरैशी के चित्र पर दूध अभिषेक कर उन्हें राष्ट्र का गौरव बताया। वहां से सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सिविल लाइन थाने पहुंचे। गौरव भाटी ने शिकायत में कहा कि मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह का बयान न केवल कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान है, बल्कि यह भारतीय सेना, देश की एकता और नारी सम्मान पर सीधा हमला है। उन पर मुकदमे की मांग की।
इस मौके पर नसीम कुरैशी, सतीश शर्मा, उदयवीर त्यागी, वसी अहमद रिजवी, सपना सोम, जगदीश शर्मा, विजय चिकारा, देशपाल गुर्जर, सत्यप्रकाश शर्मा, राकेश कुशवाहा, मनीन्द्र सूद वाल्मीकि, सुशीला कोहली, राहिला खान, अवनीश पवार, इरशाद पहलवान, इकराम कुरैशी, नसीम सैफी, अजय शर्मा, रोहताश भैया, फैज महमूद, अनिल अरोड़ा, मासूम अजगर, कामेश रतन, सलीम अल्वी, ताहिर अंसारी, हाशिम अंसारी, जुबेर कुरैशी, हाजी शबनूर, केडी शर्मा, शिव प्रकाश त्यागी, साकिब कुरैशी, उवैस अंसारी, शिवा सैनी, जॉन जेम्स आदि मौजूद रहे।
बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि मनाई

मेरठ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में कैंप कार्यालय पर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई गई। गौरव भाटी ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों, मजदूरो की लड़ाई सरकारों से लड़ी और किसानों को अपने हक मांगने के लिए अधिकारीयों से दो-दो हाथ करना सिखाया। इस मौके पर नसीम कुरैशी , रोहताश भैया, राकेश कुशवाह, विजय चिकारा,नसीम सैफी , अरुण कौशिक, राकेश शर्मा, इलियास, आमिर रजा, जुबैर कुरैशी, शाकिब,कैफ , विपिन सोनकर, शिवा सैनी, उवैस अंसारी आदि मौजूद रहे।
झूठ परसते हैं चैनल देखना अब तो बंद करो
क्या मौतों का इंतजार कर रहे हैं अफसर