विपुल सिंहल की सीएम रेखा गुप्ता को बधाई,
MEERUT/मेरठ। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर भारतीय वैश्य संगम की ओर से रेखा गुप्ता को बधाई दी गयी है। भारतीय वैश्य संगम के विपुल सिंहल ने कहा कि यह पूरे वैश्य समाज के लिए गौरव की बात है कि रेखा गुप्ता को देश की राजधानी दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके लिए पीएम नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा नेतृत्व का उन्होंने आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली का चहूमुखी विकास हो सकेगा। दिल्ली राज्य भी देश के अन्य प्रगतिशील राज्यों में शामिल हो सकेगा। मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता की शानदार सेवाओं का दिल्ली की जनता को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहाकि रेखा गुप्ता व उनके परिवार को इस शानदार अवसर के लिए बधाई देते हैं।