प्रदर्शन में पीसीसी के पूर्व सचिव चौधरी यशपाल सिंह, शक्ति सिंह एडवोकेट, मोनिन्दर सूद वाल्मीकि, हरिकिशन वर्मा, सलीम खान, धूम सिंह गुर्जर समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद
मेरठ/ कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने कानून व्यवस्था के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसी बोले इस्तीफा दें सीएम योगी रामपुर में 11 साल के दलित मूकबधिर बच्ची से हुए दुष्कर्म के विरोध में कार्यकतार्ओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला और पूर्व महानगर अध्यक्ष शाहिद अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और धरने पर बैठ गए।
महानगर कांग्रेस कमेटी ने एडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि मेरठ में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। उत्तर प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचारों से प्रदेशवासी चिंतित हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर अपराधी पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि सरकार इन घटनाओं का तत्काल संज्ञान ले और कठोर कदम उठाए। इससे प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो सकेगा और आमजन को सुरक्षा का विश्वास मिलेगा। प्रदर्शन में पीसीसी के पूर्व सचिव चौधरी यशपाल सिंह, शक्ति सिंह एडवोकेट, मोनिन्दर सूद वाल्मीकि, हरिकिशन वर्मा, सलीम खान, धूम सिंह गुर्जर समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
11 साल की दलित रेप पीड़िता से कांग्रेसी मिले
खुदा खैर करे! कहीं भी महफूज नहीं मासूम
मेरठ में बिल्डर के ईडी का छापा