मेरठ। पाल समाज द्वारा रिठानी स्थित पाल धर्मशाला से लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती के मौके पर रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के ज़िलाध्यक्ष गौरव भाटी रहे रैली शुरू होने से पहले अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया व उसके बाद रिबन काटकर रैली को रवाना किया गया। इस अवसर पर गौरव भाटी ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर ने महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया..अहिल्याबाई ने अपने राज्य में कई सुधार किए। उन्होंने न्यायप्रियता, दानशीलता और लोक कल्याणकारी के कार्यों पर ज़ोर दिया था इस अवसर पर मुख्य रूप से सय्यद आमिर रज़ा, कृष्ण पाल, मंगू पाल, ज़ुबैर कुरैशी, राकेश कुशवाहा, नफीस सैफी, शिव सैनी, उवैस अंसारी, दिनेश पुट्ठा, राजू पाल, नवीन, सतपाल पुट्ठा, बॉबी पाल, पंकज आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पूर्व सैनिकों से मुखातिब हुए GOC