पायल फर्नीचर पर ठंडाई का प्रसाद,
पायल फर्नीचर पर धूमधाम से मनाया महाशिवरात्रि पर्व
MEERUY/कंकर खेड़ा।सरधना रोड स्थित पायल फर्नीचर पर महाशिवरात्रि के पावन महापर्व पर संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पायल फर्नीचर प्रतिष्ठान पर ठंडाई का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के द्वारा हुआ।संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व बड़ा ही पुण्य प्रदान करने वाला है। भगवान भोलेनाथ के भक्त इस दिन भगवान का भजन करते हैं और तरह-तरह से पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने बताया कि पायल फर्नीचर पर इस अवसर पर 700 लीटर दूध की ठंडाई का वितरण किया गया। इस दौरान पदमसेन मित्तल, भाजपा नेता राजेश खन्ना, हेतराम शाक्य, जॉनी मित्तल, मनोज मित्तल, संजीव धामा, सतीश चौधरी, पार्षद कृष्ण कुमार वैध, अनुज शाक्य, संदीप वैध, लवली भारद्वाज, मनमोहन हरदोई, मिंटू गर्ग, वैभव बंसल, ठाकुर जतिन आदि रहे।