Delhi NCR बारिश का रेड अलर्ट

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

Delhi NCR. मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किय है। शनिवार तड़के करीब तीन बजे हुई झमाझम बारिश को मानसून का आगज माना जा रहा है। मौसम की इस पहली या प्री मानसून बारिश ने पूरी दिल्ली व एनसीआर के कई इलाकों को पानी-पानी कर दिया है। नीचले इलाकों में पानी घरों में और घरों में रहने वाले सड़कों पर आ गए। तमाम हाइवे पर पानी भर गया। जबरदस्त जल जमाव के कारण रफ्तार में दौडने वाली गाड़ियों के पहिए थम गए। दिल्ली एनसीआर के तमाम निचले इलाकों में प्री मानसूम मानी जा रही बारिश का पानी भर गया। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में बताया गया है कि रविवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हो सकती है। बारिश के रेड अलर्ट की चेतावनी दी गई है। साथ ही पहाड पर जाने वालों को आगाह किया गया है। इन दिनों उत्तराखंड व हिमाचल के तमाम इलाकों में भारी बारिश हो रही है। रास्ते बंद हो गए हैं। इसके इतर यदि मैदानी इलाकों की बात करें तो रविवार का मौसम खुश गंवार रहा। मौसम विभाग के अपडेट में भारी बारिश, वज्रपात, धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी की बात कही गयी है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में 60 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रविवार को बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़केगी। इस दौरान तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है, जो गरज के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now

केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। यह अपने तय समय से करीब एक सप्ताह पहले चल रहा है। इस साल केरल में मानसून का आगमन पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी हुआ है। राज्य में मानसून के आगमन के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां तैयार हो गई थीं। पिछले दो दिनों में केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। यह कम दबाव वाले क्षेत्र और आगे बढ़ते मानसून सिस्टम के संयोजन के कारण हो रहा है। पिछली बार राज्य में मानसून इतनी जल्दी 2009 और 2001 में पहुंचा था। तब यह 23 मई को राज्य में पहुंचा था। आमतौर पर मानसून केरल में 1 जून को दस्तक देता है। हालांकि, सबसे पहले 1918 में 11 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दे दी थी। देरी से मानसून के आने का रिकॉर्ड 1972 में था, जब मानसूनी बारिश 18 जून से शुरू हुई थी। पिछले 25 वर्षों में सबसे देरी से मानसून का आगमन 2016 में हुआ था, जब मानसून ने 9 जून को केरल में प्रवेश किया था।

DIG ने तलब की केस डायरी

अंतिम चरण में नमो भारत

- Advertisement -

नीले ड्रम वाली कातिल हसीना का जेल कर रही ये काम

अलविदा मुकुल देव चांद के उस पार

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes