देवबंद में भाजपा की तिरंगा यात्रा

देवबंद में भाजपा की तिरंगा यात्रा
Share

देवबंद में भाजपा की तिरंगा यात्रा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम क्षेत्र ने रविवार 7 अगस्त को देवबंद में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान देश भक्ति के तराने  गाए गए। इस शानदार आयोजन का श्रेय देवबंद के लोगों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष जावेद मलिक को दिया है।  आज देवबन्द में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी ज़ाकिर हुसैनव भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष जावेद मलिक के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली, भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहें अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान मे भागीदारी निभाने को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी तैयारी शुरू कर दी है, आज़ादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत उत्तर प्रदेश भाजपा ने तीन करोड़ घरों पर झंडा लगाने का अभियान शुरू किया है, जिसमे एक करोड़ घरों पर भाजपा कार्यकर्ता स्वयं एवं समाज के सहयोग से झंडा एवं ध्वज हेतु डंडा आदि लेकर घरों पर ध्वज लगवाने का कार्य करेंगे, इसी क्रम मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए देवबन्द मे तिरंगा यात्रा करने का फैसला किया जिसमे समाज के लोगों मे चेतना जगाकर अल्पसंख्यक समुदाय के ज्यादा से ज्यादा घरों पर तिरंगा लहराया जा सके, 7 अगस्त को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन जी ने व क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने देवबन्द से यात्रा का आगाज़ किया, जिसमे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, इसके बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट कर उर्दू गेट पर तिरंगा यात्रा का समापन किया इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सहारनपुर जिलाध्यक्ष हैदर चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कँवरबीर सिंह, उपाध्यक्ष सगीर प्रधान, महामंत्री अहसान राव, सलाउद्दीन सैफी, एज़ाज़ मलिक, दाऊद गौड़, आरिफ हवारी, भाषा विभाग के सदस्य अनवर सैफी, मदरसा बोर्ड के सदस्य इमरान अहमद, शारिक जिया, कमल चुग, वकील अल्वी, फ़ख्रऊ मलिक, नईम मलिक, समेत सैकड़ो की संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *