विरोध पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी, धोखे से विधवा से कराया देवर का निकाह, खुलासा होने पर पीड़ित को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी
मेरठ/ धोखे से विधवा से कराया देवर का निकाह- थोड़े से पैसों के लिए भाभी ने देवर से अपनी विधवा बहन का निकाह ही नहीं कराया बल्कि साजिश का खुलासा होने पर अब युवक को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे रही है। इतना ही नहीं आरोप है कि पीड़ित से निकाह कराने के नाम पर पांच लाख भी ऐठ लिए है। युवक ने एसएसपी से मदद की गुहार लगायी है। मामला ब्रह्मपुरी थाना के क्षेत्र से जुडा है जहां पैसे के लिए एक महिला ने धोखे से अपने देवर का निकाह अपनी बड़ी विधवा बहन से करा दिया। विरोध पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी मिल रही है। बुधवार को यह युवक एसएसपी से मिला और मदद की गुहार लगाई। पीड़ित युवक पांच भाई हैं। माता पिता की मौत के बाद 40-40 वर्ग गज जमीन हर भाई के हिस्से में आई। वह अपने हिस्से में रहता आ रहा है। 31 मार्च को ईद वाले दिन भाई व भाभी ने बताया कि उसके लिए फाजलपुर में एक लड़की देखी है, जिससे उसका निकाह होना है। उसने लड़की देखी और निकाह की हामी भर दी। उसी शाम निकाह तय हो गया। जब निकाह पढ़ा जाने लगा और मौलवी ने दुल्हन का नाम बोला तो वह हैरान रह गया। निकाहनामा पर लड़की की विधवा मां का नाम था जो उससे 25 वर्ष बड़ी है। उसने विरोध किया तो सभी ने मारपीट की और दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दे दी। युवक ने बताया कि उसके भाई व भाभी ने पांच लाख रुपये में यह रिश्ता तय किया था। वह उस पैसे से अपना घर बनाना चाहते हैं। उसने पंचायत के जरिए भी समस्या को उठाया लेकिन किसी ने मदद नहीं की। अब उसे पुलिस से न्याय की उम्मीद है। वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराना चाहता है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने एसएचओ ब्रह्मपुरी को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
शौहर ने भूखी प्यासी रख सिगरेट से दागा