अब विशाल ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे। विशाल कृष्णा ने बताया कि वह एक्ट्रेस साई धनशिका से शादी करने जा रहे हैं। विशाल कृष्णा और साई धनशिका 29 अगस्त 2025 को शादी करेंगे। इस दिन विशाल का जन्मदिन भी है और दोनों इस दिन को और खास बनाना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर इसके साथ ही अटकलों पर विराम लग गया। इससे पहले तमाम तरह की अटकलें धनशिका चाहने वाले लगा रहे थे। उनका कहना था कि कैरियर का तवज्जो दी जाएगी शादी को नहीं, लेकिन विशाल ने इन अटकलों पर कुछ घंटे पहले विराम लगा दिया है। तमिल अभिनेता विशाल कृष्णा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। विशाल की शादी को लेकर पिछले काफी वक्त से अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अब खुद अभिनेता ने ये कंफर्म कर दिया है कि वो जल्द ही अभिनेत्री साई धनशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक इवेंट में दोनों ने इस बात की जानकारी देते हुए शादी की डेट भी बता दी है, जिसके मुताबिक दोनों 29 अगस्त को हमेशा के लिए एक-दूसरे के बन जाएंगे। हालांकि, दोनों के बीच में उम्र का फासला भी चर्चा का विषय बना हुआ है। धनशिका एक मशहूर तमिल अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में पेरनमई, मांजा वेलु और निल गवानी सेलाथे जैसी फिल्में की हैं। जिनसे उन्हें पहचान मिली है। ‘अरावन’ और ‘परदेसी’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। धनशिका ‘कबाली’ में सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी के किरदार में नजर आई थीं। उन्हें इस रोल के लिए काफी याद किया जाता है। तमिल के अलावा साई धनशिका ने ‘शिकारू’, ‘अंतिया तीर’ और ‘दक्षिणा’ सहित कई तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने कई अवॉर्ड्स भी हासिल किए हैं। दो फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। उनकी आगामी फिल्मों में सबसे चर्चित ‘योगी दा’ है।
कपडों की बंदिशें से नोरोजी को नफरत
काम के लिए कम्प्रोमाइज से नहीं गुरेज