बैठक में महामंत्री पियूष शास्त्री, करुणेश नंदन गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ वकुल रस्तोगी, रवीश अग्रवाल, सुनील चड्ढा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुर कुशवाह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विनय विरलिया मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे ।
मेरठ। भाजपा के स्थापना दिवस समेत कई कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा को क्षेत्रीय कार्यालय पर जिला व शहर भाजपा ने बैठक की। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने पहली बैठक ली। बैठक में तय किया गया कि प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के पर संगठन इसको उत्सव के रूप में मनाएगा। विवेक रस्तौगी ने बताय कि स्थापना दिवस 6 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर बैठक आयोजित की जाएगी। पार्टी का झंडा लगाएंगे। 6 से 9 अप्रैल तक घर-घर संपक अभियान के दौरान कार्यकर्ता लोगों से संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठियों के आयोजन में वर्तमान और पूर्व सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के चेयरमैन, सभासद, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, कोआपरेटिव संस्था के प्रतिनिधि और अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर भाजयुमो की भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर हर बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में महामंत्री पियूष शास्त्री, करुणेश नंदन गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ वकुल रस्तोगी, रवीश अग्रवाल, सुनील चड्ढा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुर कुशवाह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विनय विरलिया मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे ।
जिला भाजपा संगठन की बैठक
मेरठ। भाजपा की तैयारियों पर बैठक में चर्चा, 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले भाजपा के स्थापना दिवस समेत कई कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा को प्रदेश भाजपा मंत्री चंद्रमोहन शुक्रवार को बागपत रोड हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा व संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि संगठन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाऐ। बैठक में कोआॅपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष विमल शर्मा, मनिंदर पाल सिंह,भंवर सिंह तोमर, हरीश चौधरी, अंकुर मुखिया, समीर चौहान, ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान, संजीव राणा, विनय शर्मा, मुकेश शास्त्री, मंजू सेठी, पंकज चौहान, मोहन गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
कैंट संगठन ने किया विवेक का स्वागत
हवन पूजन के साथ विवेक रस्तौगी ने कार्य भार संभाला
सेवा भारती के पंजाया केंद्र का शुभारंभ