महानगर भाजपा की बैठक में चर्चा

kabir Sharma
3 Min Read

मेरठ। महानगर भाजपा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर संगठन ने चर्चा की। हरमन सिटी क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने की। यह बैठक संगठन द्वारा निर्देशित आगामी अभियानों की रूपरेखा तय करने तथा उन्हें सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

बैठक में महानगर टोली, विधानसभा टोली, मंडल अध्यक्षगण तथा विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों ने भाग लिया। महानगर अध्यक्ष ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों से आगामी अभियानों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और उनकी राय एवं सुझाव भी आमंत्रित किए। विशेष रूप से गांव चलो, वार्ड चलो अभियान, जो कि 11 एवं 12 अप्रैल 2025 को संपन्न होना है, इस पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जनसंपर्क को सशक्त करना, पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुँचाना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाना है। इसके अतिरिक्त, 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। 14 अप्रैल से एक दिन पूर्व, यानी 13 अप्रैल को, डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं की स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान स्वच्छ भारत अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए, समाज के प्रति सम्मान और जागरूकता का संदेश देगा। वहीं 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा, जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक भाग लेंगे।
सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे इन अभियानों को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करें। बैठक में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी पूर्व महानगर अध्यक्ष गणेश लंदन घर पे अभियान के संयोजक भी शास्त्री सुनील चड्ढा रवीश अग्रवाल सीमा श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी अमित शर्मा अंकित सिंघल मंडल अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल हिमांशु गर्ग नरेश गुप्ता विकास गुप्ता उपस्थित रहे।

भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन

भाजपा का स्थापना दिवस मनाया

भाजपा की तैयारियों पर बैठक में चर्चा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes