फिल्मी सितारों की दीपावली

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

दीपिका पादुकोण दुआ के साथ, करीना कपूर तैमूर व जैद, कियारा बेटी के साथ मनाएंगी दीपावली

नई दिल्ली/मुंबई। फिल्मी सितारों की दीपावली को लेकर हमेशा से ही उनके फेन्स में उत्सुकता रहती है। इस साल सबसे ज्यादा चर्चित दीपावली दीपिका पादुकोण व रनवीर सिंह, करीना और सैफ अली खान और कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की दीपावली होने वाली है। क्योंकि ये सभी दो से तीन हो गए हैं। इन तीनों के यहां नन्हा मेहमान आया है। दीपिका पादुकोण की यदि बात करें तो वो अपनी बेटी दुआ के साथ दीपावली को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। वहीं दूसरी ओर करीना और सैफ अली खानी की दीपावली तैमूर व जैद के साथ होगी। हालांकि करीना और सेफ अली खान के दोनों बेटे पहले हो चुके हैं। कियारा और सिद्धार्थ को भी इसी साल बेटी हुई है। इन के अलावा बेबी के मामले में प्रियंका चौपड़ा भी काफी लकी हैं। वो अपनी बेटी मालती के साथ मनाएगी।

कहां मनाएंगे दीपावली सीक्रेट

कियारा, दीपिका, प्रियंका और करीना कहां दीपावली मनाएंगे यह अभी सीक्रेट है। इसको लेकर कोई अपडेट अभी तक नहीं मिला है। लेकिन इन चारों सुपर हिराइनों की दीपावली अपनी फैमली के साथ सुपर होने जा रही है यह तय है। दीपावली की बात करें तो आमतौर पर पुरूषों से ज्यादा महिलाएं इन्टरेस्ट लेेती हैं। इसी तरह से कियारा, दीपिका, प्रियंका और करीना भी काफी वक्त से दीपावली का इंतजार कर रही थीं। दीपावली आ गयी है तो उनका इंतजार भी खत्म हो गया है। बच्चों के साथ दीपावली का जो मजा होता है उसका आनंद अलग ही होता है।

अन्य सितारों की भी लाजवाह होती है दीपावली

मुंबइया फिल्म इंडस्ट्री की यदि बात करें तो दीपावली मनाने के मामले में शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान और सुपर स्टार सलमान खान भी किसी से पीछे नहीं रहते। इंस्ट्रीज के तमाम मुस्लिम कलाकार भी दीपावली जैसा पर्व मनाने में किसी से कभी भी पीछे नहीं रहते। इस कड़ी में श्वेता तिवारी, दिशा पटनी, सोफिया अंसारी, समेत तमाम नाम हैं जो जमकर दीपावली का जश्न मनाते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *