डा. वाजपेयी शामिल हुए तिरंगा यात्रा में

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now



मेरठ। राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में शनिवार को शहर के वार्ड 78 व 69 सेना के शौर्य व आपरेशन सिंदूर को समर्पित तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर डा. वाजपेयी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कोई भी दुश्मन यदि भारत की पवित्र धरती पर अपने नापाक कदम रखेगा तो उसका नामोनिशान मिटा दिया जाएगा।

पीएम मोदी के हाथों में देश पूरी तरह से सुरक्षित है। दरअसल शनिवार को भाजपा की ओर से प्रत्येक वार्ड में तिरंगा यात्राएं निकाली गयीं। दरअसल शनिवार को भाजपा की ओर से प्रत्येक वार्ड में तिरंगा यात्राएं निकाली गयीं। वार्ड 78 व 69 में आॅप्रेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेनाओं द्वारा दिखाए गए शौर्य और पराक्रम के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर विभिन्न वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने रहे। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मी कांत वाजपेयी वार्ड 78 व 69 बुढ़ाना गेट तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुटे। सभी लोग हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे सेना के सम्मान में नारे लगाए। इस अवसर पर पार्षद संदीप गोयल ,पंकज गोयल पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा सहित वार्ड के लोग शामिल हुए। वार्ड 57 पल्लवपुरम फेज 2 में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया और देश के सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और कहा अपने वीर जवानों के बल पर ही हम सभी चेन की नीद सोते है।आज के इस अवसर पर पार्षद विक्रांत ढाका मंडल अध्यक्ष संजय गोयल सहित वार्ड के लोग शामिल हुए।
इसके अलावा वार्ड 63 व ब्लॉक में महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा की आज नगर निगम के सभी वार्डो में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। देश के वीर जवान आंधी तूफान बारिश में हमें सुरक्षित रखने के लिए देश के दुश्मनों से लड़ते हैं। इस अवसर पर पार्षद अनुज वशिष्ठ मंडल अध्यक्ष ललित मोरल सहित वार्ड के लोग उपस्थित रहे। वार्ड 93 फफूड़ा में राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि भारतीय सेना की वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वार्ड 37 गंगानगर में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया और देश के सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। वार्ड 59 जयदेवीनगर में युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा क्षेत्र के पार्षद प्रवीण अरोड़ा मंडल अध्यक्ष नरेश गुप्ता सहित वार्ड के लोग उपस्थित रहे। वार्ड 3 भगवतपुरा में कमल दत्त शर्मा, वार्ड 12 शोभापुर में चरणसिंह लिसाड़ी, वार्ड 27 पल्लवपुरम फेज 1 में मुकेश सिंघल, वार्ड 39 ब्रह्मपुरी पश्चिम में सुनील भराला, वार्ड 41 नंगलाताशी में राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का, वार्ड 46 यादगारपुर में विवेक बाजपाई, वार्ड 53 शास्त्री नगर में महेश बाली, वार्ड 58 सूरजकुंड में सुरेश जैन ऋतुराज और वार्ड 64 पटेल नगर में सीमा श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इन तिरंगा यात्राओं के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हुई और भारतीय सेना के प्रति सम्मान बढ़ा। इस अवसर पर लोगों ने एकजुट होकर देश के सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके बलिदान को याद किया।

तूफानी कहर: तीन दिन बाद भी रास्ते बंद

भाजपा नेताओं के बयान दर्ज

- Advertisement -

सदर में भव्य तिरंगा यात्रा

GPA: DM साहब इन पर करा दो FIR

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes