पीएम की रैली में पहुंचे सभी जन

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

विधायक अमित अग्रवाल का कैंट में विस्तृत प्रचार, विजय शिवहरे हरिकांत विवेक रस्तौगी व डा. सतीश शर्मा रहे मौजूद, व्यापारियों ने किया स्वागत

WhatsApp Group Join Now

मेरठ। पीएम मोदी की 22 फरवरी की रैली के लिए विधायक अमित अग्रवाल ने कैंट विधानसभा के सदर क्षेत्र में व्यापक प्रचार किया। इस दौरान व्यापारियों ने उनका स्वागत किया और बड़ी संख्य में पीएम की रैली में पहुंचने की बात कही। इस मौके पर महापौर हरिकांत भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी व डा. सतीश शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।

यह बोले अमित अग्रवाल

विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के करकमलों द्वारा जनपद मेरठ में देश की प्रथम रीजनल रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) ‘नमो भारत’ ट्रेन के द्वितीय चरण के लोकार्पण के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं ऐतिहासिक जनसभा का आयोजन रविवार, 22 फरवरी को प्रातः 10 बजे मोहिउद्दीनपुर, मेरठ में किया जाएगा। यह कार्यक्रम मेरठ ही नहीं, अपितु समूचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

अति तीव्रगामी ‘नमो भारत’

‘नमो भारत’ आरआरटीएस परियोजना देश की अत्याधुनिक, अति तीव्रगामी एवं विश्वस्तरीय क्षेत्रीय रेल परिवहन सेवा है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख शहरों को आधुनिक, सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल एवं समयबद्ध यातायात सुविधा से जोड़ने का कार्य कर रही है। इस परियोजना के माध्यम से मेरठ से दिल्ली एवं अन्य प्रमुख नगरों तक आवागमन में लगने वाला समय उल्लेखनीय रूप से कम होगा। इससे दैनिक यात्रियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं नौकरीपेशा नागरिकों को अत्यधिक सुविधा प्राप्त होगी।

यह परियोजना केवल एक रेल सेवा नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प की दिशा में एक ठोस कदम है। आरआरटीएस के माध्यम से क्षेत्रीय संपर्क सुदृढ़ होगा, औद्योगिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों को गति मिलेगी, निवेश के नए अवसर उत्पन्न होंगे तथा रोजगार सृजन में वृद्धि होगी। इससे मेरठ की पहचान एक आधुनिक, तीव्र विकासशील नगर के रूप में और अधिक सुदृढ़ होगी।

- Advertisement -

प्रचार में रहे शामिल

उक्त कार्यक्रम की सफलता हेतु मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। शिव चौक से सराफा बाजार होते हुए सदर थाना तक पदयात्रा कर जनसंपर्क किया गया। इस दौरान मेरठ महानगर प्रभारी विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल एवं महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारी बंधुओं, युवा साथियों, मातृशक्ति एवं आम नागरिकों से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में ससम्मान आमंत्रित किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अंकित सिंघल मंत्री महानगर, डॉ. सतीश शर्मा नामित सदस्य छावनी परिषद, गौरव हुरिया मंडल अध्यक्ष, भाजपा नेता अंकित गुप्ता, मनु, वैभव सक्सैना महामंत्री छावनी मंडल, प्रिया गोयल, विशाल कनौजिया, सुरेश शर्मा, बंटी, आलोक रस्तोगी, रजत वालिया अध्यक्ष वार्ड 6, अमित सिंघल अध्यक्ष वार्ड 4, विशाल आनंद अध्यक्ष सदर व्यापार मंडल, सुनील दुआ महामंत्री सदर व्यापार मंडल एवं सचिन चोपड़ा कोषाध्यक्ष सदर व्यापार मंडल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेता कहिन!

नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। सड़क, रेल, हवाई एवं डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भारत निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। ‘नमो भारत’ आरआरटीएस परियोजना इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जो मेरठ सहित पूरे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। सभी नागरिकों, व्यापारी बंधुओं, युवाओं एवं मातृशक्ति से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें तथा कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाएं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *