ससुर ने किया दुष्कर्म-शिकायत पर शौहर ने पीटा,
मेरठ। घर में अकेली पाकर ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बात की शिकायत शौहर से की तो उसने बजाए हिमायत लेने के उल्टे पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं 20 लाख शादी में खर्च किए जाने के बाद भी दहेज के लिए मारपीट की जाती है। पीड़िता कशिफा पुत्री अख्तर निवासी भवानी नगर हीना कौसर वाली गली ने आरोप लगाया कि 13 दिसंबर 2023 को ससुर की बदनियती की शिकायत करने पर ससुराल वालों ने जिनमें शौहर मोहम्मद फाजिल, ननद नाजिया, देवर कशशाफ व ससुर मनान शामिल थे। उन्होंने मारपीट कर हत्या का प्रयास किया। शोरशराब होने पर आसपड़ौस के लोग आ गए। उन्होंने किसी प्रकार से उसको बचाया। पीड़िता ने बताया कि यह उसकी और फाजिल की दूसरी शादी थी। उसके परिजनों ने बीस लाख से ज्यादा का खर्चा किया था। उसके बाद भी पांच लाख की मांग की जा रही थी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
ससुर ने किया दुष्कर्म-शिकायत पर शौहर ने पीटा
