बिहार में भयंकर चुनावी घमासान

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

इंडिया गठबंधन और एनडीए का एक दूसरे पर हमला, राहुल व माेदी की तूफानी सभाएं व रोड शो, मतदान की उल्टी गिनती शुरू

नई दिल्ली/पटना। बिहार में चुनावी घमासान मचा हुआ है। इंडिया गठबंधन और एनडीएम के नेता एक दूसरे पर जबरदस्त हमले कर रहे हैं। एक दूसरे के खिलाफ अब घटिया भाषा प्रयोग करने पर उतर आए हैं। चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करेगा की तर्ज पर यह चुनाव लड़ा जा रहा है। पहले चरण के मतदान में अब चंद घंटे शेष रह गए हैं। मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। इसीलिए सभी दलों ने अपने स्टार प्रचारकों की फौज को उतार दिया है। इंडिया गठबंधन के प्रमुख स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, इमरान प्रतापगढी, कन्हैया कुमार, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शामिल हैं। इनके अलावा भी करीब पचास से ज्यादा स्टार प्रचार मैदान में हैं, जबकि एनडीए की ओर से खुद पीएम मोदी ने मोर्चा संभाला हुआ है। उनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिश कुमार समेत पचास से ज्यादा स्टार प्रचार बिहार चुनाव में धूम मचा रहे हैं।

तेजस्वी बने हैं पहली पसंद

वहीं दूसरी ओर सी वोटर के सर्वे में सीएम फेस के तौर पर तेजस्वी यादव बिहार की जनता की पहली पसंद बने हुए हैं। उन्हें युवाओं में काफी पंसद किया जा रहा है। दूसरे नंबर पर नितिश कुमार हैं, हालांकि सर्वे में वह तेजस्वी यादव से काफी पीछे दिखाए जा रहे हैं जबकि तीसरे पायदान पर जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर हैं। वह भी तेजस्वी यादव से काफी पीछे बताए जा रहे हैं। चिराग पासवान चौथे पायदान पर लुढक गए हैं। बिहार की जनता ने उन्हें रेस से बाहर कर दिय है। पहले चारण के मतदान से पहले बिहारियों ने सर्वे में अपनी मंशा जाहिर कर बता दिय है कि वो क्या चाहते हैं किस की बिदाई और किसको आना है। हालांकि भाजपा नेताओं ने सर्वे को एक सिरे से खारिज कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *