सदर थाने में कार सवारों पर FIR,
मेरठ। थाना सदर बाजार पुलिस ने विगत 15 फरवरी को देर रात कार सवार युवक पर हमला करने वाले कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाइक सवार युवक के पिता शेर सिंह पुत्र कटार सिंह निवासी पंचवटी शताब्दी नगर ने तहरीर में पुलिस को बताया कि विगत 15 फरवरी की रात दो बजे उनका बेटा प्रतीक कार से गंगानगर से लौट रहा था। आबूलने पहुंचने पर अचानक वैगआर में तीन लड़के आए। इन्होंने प्रतीक से कार रूकवा ली और उस पर हमला कर दिया। उसको डंडों से पीटा गया। कार भी डेमेंज कर दी। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। तहरीर के आधार पर बताई गई कार में सवार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सदर थाने में कार सवारों पर FIR
