हल्दी की रस्म मे डांस कर रही युवतियों के साथ छेड़छाड़, दुल्हन को पीटा फायरिंग, विरोध करने पर दुल्हन और उसकी बहन को भी पीटा, जमकर हंगामा

–
मेरठ /लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर मे हल्दी की रस्म पर डांस कर रही युवती से छेडछाड की गई। इस दौरान दुल्हन को भी पीटा। विरोध करने पर हमलावरों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। जानकारी के मुताबिक पीड़िता महिला ने बताया कि 27 अप्रैल को उसकी बहन की शादी है। बीते 23 अप्रैल में घर में हल्दी का रस्म चल रही थी। शादी वाले घर में छत पर डांस कर रही युवतियो से छेड़छाड़ कर दी। दुल्हन के विरोध करने पर भी उसके साथ भी मारपीट की गई। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी तमंचे से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस मामले में पिलोखड़ी पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की थी। लेकिन पुलिस में कोई कार्रवाई नहीं की, गुरुवार देर रात आरोपियों ने दोबारा से परिवार पर हमला कर दिया। उधर ने लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
किशोरी की आबरू की कीमत 4.5 लाख
लड़की लेकर होटल पहुंचे चौकी इंचार्ज को पीटा
नशे की खेप के साथ महिला तस्कर दबोची