मेरठ: सीमा पार हलचल मॉक ड्रिल का एलान

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ/ सात मई को की जाने वाली सिविल डिफैंस की मॉक ड्रिल की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं। इसमें सभी वर्ग के लोग सहयोग करेंगे। पहलगाव में कायराना आतंकी घटना के बाद सीमा पार के हालात और गतिविधियों के मद्देनजर शहर में एहतियातन 7 मई को मॉक ड्रिल की घोषणा की गयी है। वैसे तो इसका पूरा दायित्व सिविल डिफैंस पर है, लेकिन अन्य तमाम वर्ग राष्ट्र के नाम पर इसमें सहयोग को आगे आए हैं। लोगों का कहना है कि उनके लिए राष्ट्र प्रथम है। राष्ट्र की बात पर सभी एकजुट हैं। राष्ट्र का दुश्मन भले ही कोई भी क्यों ना हो वो सभी का दुश्मन है।

WhatsApp Group Join Now


सोसाइटी आफ क्रिटिकल केयर के मेरठ प्रेसीडेंट व सीनियर फिजिशियन डा. संदीप जैन ने कहा कि जब राष्ट्र की बात आती है तो डाक्टर भी कहां पीछे रहने वाले हैं। उनके लिए नेशन फर्स्ट होता है। डाक्टरों ने यह पहले भी साबित किया है और जरूरत पड़ी तो भविष्य में भी साबित कर देंगे। मॉक ड्रिल जरूरी है। सभी को इसका हिस्सा बनना चाहिए।


संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष व भाजपा नेता अजय गुप्ता ने कहा है कि मॉक ड्रिल को लेकर पैनिक की जरूरत नहीं है। यह केवल आपात स्थितियों में खुद को बचाने के लिए अभ्यास मात्र है। यदि कोई आपात हालात पैदा होते हैं तो खुद को कैसे सुरक्षित रखना है। खतरे का सायरन बजने पर सबसे पहले क्या करना है। खुद को सुरक्षित रखने के साथ ही दूसरों की सुरक्षा का कैसे ध्यान रखना है। यह सभी मॉक ड्रिल का हिस्सा है।


भाजपा नेता व होटल कारोबारी विपुल सिंहल का कहना है कि हमारा पड़ौसी पाकिस्तान नापक इरादों पर उतर आया है। उसने पहलगाव में कायरना हमला कराया। उसके बाद पाकिस्तान का माकूल जवाब भारत ने दिया है। जो कुछ भी सीमा पार चल रहा है उसके बाद सरकार नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रख रही है। मॉक ड्रिल इसकी प्रक्रिया का एक हिस्सा है। आपात स्थिति में सभी को अपने बचाव का तरीका आना चाहिए। यह जरूरी है।
वहीं दूसरी ओर इस संबंध में प्रशासन की ओर बताया गया है कि जो कुछ सीमा पार चल रहा है उस संबंध में किसी प्रकार के आदेश उन्हें सरकार से की ओर से नहीं मिले हैं। मॉक ड्रिल एक सामान्य प्रक्रिया है। यह समय-समय पर करायी जाती है। वहीं दूसरी ओर सैन्य सूत्रों ने भी किसी प्रकार की अपडेट से इंकार किया है।

- Advertisement -

नीट पेपर: इन्हें कलावा हेयर व नोज पिन से नकल का खतरा

DIG का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार

मेरठ: भाजपा के नाम पर थानेदार ने खोया आपा


WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes