तो क्या बेटियां अब घर में भी महफूज नहीं हैं, खुदा खैर करे! कहीं भी महफूज नहीं मासूमE अकेली पाकर सगे चाचा ने लिया दबोच, दुष्कर्म का किया प्रयास
मेरठ। बेटियां अब घर में भी महफूज नहीं। सगे चाचा ने 13 साल की भांजी से दुष्कर्म का प्रयास किया। दरिंदे चाचा की गिरफ्त में फंसकर जब बच्ची निकल नहीं सकी तो उसने रोना व मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके बाद दरिंदा बच्ची को छोड़कर वहां से भाग निकला। बच्ची की मां ने अपने सगे देवर के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। खून के रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस हरकत को जिसने भी सुना लज्जा से उसका सिर झुक। घटना को लेकर पुलिस वालों में भी सख्त नाराजगी है।
लिसाड़ीगेट के रशीद नगर के रहने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी से चाचा पर छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता किशोरी की मां ने पिल्लोखड़ी पुलिस चौकी पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि चौकी इंचार्ज उस पर समझौते का दबाव बना रहे है। जानकारी के मुताबिक रशीद नगर निवासी महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ दो दिन पहले देवर ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस चौकी पहुंचकर की शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने दो दिन से कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार देर रात पुलिस चौकी पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पीड़िता का आरोप है कि चौकी इंचार्ज पर उसपर समझौते का दबाव बना रहा है। उधर, लिसाड़ी गेट का कहना है कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
मेरठ में बिल्डर के ईडी का छापा
पत्नी ने दबाया मुंह प्रेमी ने गला
धोखे से विधवा से कराया देवर का निकाह